Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    8 माह बाद भी भाजपा जिलाध्यक्ष की नियुक्ति नहीं:जिला प्रभारी के सहारे चल रहा गोंडा का भाजपा संगठन

    6 hours ago

    1

    0

    गोंडा में भारतीय जनता पार्टी का संगठन पिछले आठ महीने से बिना जिलाध्यक्ष के संचालित हो रहा है पार्टी का शीर्ष नेतृत्व नए जिलाध्यक्ष की तलाश कर रहा है। लेकिन 8 माह बीत जाने के बावजूद अभी तक कोई उपयुक्त उम्मीदवार नहीं मिल पाया है। जिलाध्यक्ष की नियुक्ति न होने से संगठन के कई महत्वपूर्ण कार्यों की गति धीमी पड़ गई है। जिलाध्यक्ष पद खाली होने के कारण संगठन के विभिन्न कार्य जिला प्रभारी के निर्देश पर अन्य पदाधिकारियों को सौंपे गए हैं। हालांकि, इन कार्यों का निष्पादन अपेक्षित गति से नहीं हो पा रहा है। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियां भी प्रभावित हो रही हैं और जिलाध्यक्ष की अनुपस्थिति के कारण दावेदार भी सामने नहीं आ रहे हैं। पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर सोशल मीडिया पर भी सक्रियता कम देखी जा रही है। यह स्थिति तत्कालीन जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप के निष्कासन के बाद उत्पन्न हुई है। बीते 25 मई को उनका एक महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था। इस घटना के 11 दिन बाद, 11 जून को भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें जिलाध्यक्ष पद से हटाते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। तब से लेकर अब तक न तो किसी नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति हुई है और न ही किसी को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बनाया गया है। गोंडा के जिला प्रभारी और विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक लगातार जिले का दौरा कर रहे हैं। वे कार्यकर्ताओं को जल्द ही नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति का आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन आठ महीने बीत जाने के बाद भी यह पद रिक्त है। जिला प्रभारी व विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने कहा कि नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति हो गई है अब जल्द ही गोंडा को नया बीजेपी का जिला अध्यक्ष मिल जाएगा। इसको लेकर की सारी प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है बस अंतिम समय में केवल नाम पर मंथन होना है। भारतीय जनता पार्टी में यह नहीं पता चलता है कि कब कौन अध्यक्ष बनेगा कई लोगों के नाम ऊपर भेजे गए हैं। जिनके नाम पर मोहर लग जाएगी वही गोंडा में बीजेपी का नया जिला अध्यक्ष होगा। संगठन के सारे काम हो रहे हैं मेरे द्वारा सभी पदाधिकारी को अलग-अलग कामों को लेकर निर्देश दिया गया है कहीं संगठन के काम में कोई कमी नहीं है। भारतीय जनता पार्टी एक अलग तरीके से पार्टी है यहां पर तुरंत जिला अध्यक्ष किसी को नहीं बनाया जाता है बल्कि बहुत कुछ सोच समझकर बनाया जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पॉलिटेक्निक छात्र अपहरण कांड में पहली गिरफ्तारी:कार में बंधक बनाकर 2 घंटे तक पीटा था, एक आरोपी गिरफ्तार, 4 अब भी फरार
    Next Article
    उन्नाव में 'स्मार्ट तकनीक, सुरक्षित विकल्प' कार्यशाला:अधिकारियों-कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment