Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पॉलिटेक्निक छात्र अपहरण कांड में पहली गिरफ्तारी:कार में बंधक बनाकर 2 घंटे तक पीटा था, एक आरोपी गिरफ्तार, 4 अब भी फरार

    8 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में दिनदहाड़े पॉलिटेक्निक छात्र के अपहरण और पिटाई के मामले में पुलिस को पहली सफलता मिली है। इस सनसनीखेज वारदात में शामिल एक आरोपी माजिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके चार अन्य साथी अब भी फरार हैं। घटना के 36 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बावजूद अपहरण में प्रयुक्त कार बरामद नहीं हो सकी है, जिससे करेली पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। 19 किमी तक घुमाकर 2 घंटे तक पिटाई पीड़ित छात्र शाऊ पिंग छाऊ, जो करेली का रहने वाला और पॉलिटेक्निक का छात्र है, को सोमवार शाम करीब 5:10 बजे जीटीबी नगर स्थित पुरानी पानी की टंकी के पास से बिना नंबर प्लेट की नीली स्विफ्ट डिजायर में जबरन खींच लिया गया था। आरोपियों ने उसे करेली से लेकर पूरामुफ्ती के उमरी गांव और एयरपोर्ट क्षेत्र तक करीब 19 किलोमीटर तक घुमाया और लगभग दो घंटे तक कार में ही बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। तमंचा-पिस्टल की बट से हमला, दांत से काटा पीड़ित के भाई जियांग पिंग छाऊ के मुताबिक, कार में सवार पांच युवकों ने उसके भाई के सिर, हाथ और पूरे शरीर पर डंडों से हमला किया। पिस्टल और तमंचे की बट से सिर पर वार किया गया, जिससे वह कई बार बेहोश हो गया। इतना ही नहीं, दो हमलावरों ने उसे दांत से काटकर भी घायल किया। आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। करीब दो घंटे की दरिंदगी के बाद आरोपी छात्र को बैंक ऑफ बड़ौदा के पास गंभीर हालत में फेंककर फरार हो गए। होश में आने के बाद किसी तरह वह थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। मामूली विवाद पर उठाया खौफनाक कदम जांच में सामने आया है कि 8 फरवरी को पानी की टंकी चौराहे के पास शॉपिंग के दौरान साइड देने को लेकर मामूली विवाद हुआ था। उसी रंजिश में आरोपियों ने अपहरण और जानलेवा हमले की साजिश रची। आरोपी बोला, एक दिन पहले हुई थी लड़ाई पुलिस ने इस मामले में एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के भीटी निवासी माजिद को गिरफ्तार किया है। माजिद प्लाटिंग का काम करता है और उसने पूछताछ में कबूल किया कि इस वारदात में उसके साथ चार और युवक शामिल थे। फरार आरोपियों में सैफ, उमर और दो अन्य युवक शामिल हैं, जो करेली, पूरामुफ्ती और धूमनगंज क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। अब तक नहीं मिली अपहरण में इस्तेमाल कार घटना के 36 घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद पुलिस बिना नंबर प्लेट की स्विफ्ट डिजायर को बरामद नहीं कर सकी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश का दावा कर रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। करेली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने करेली इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि कैसे आरोपी दो घंटे तक युवक को कार में अगवा कर करेली, पूरामुफ्ती और एयरपोर्ट क्षेत्र में घूमते रहे और पुलिस को भनक तक नहीं लगी, और फिर उसे छोड़कर आराम से फरार हो गए। पुलिस का दावा डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य का कहना है कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में मतदाता सूची से नाम काटने का आरोप:सपा ने DM को फर्जी फॉर्म-7 के इस्तेमाल पर ज्ञापन सौंपा
    Next Article
    8 माह बाद भी भाजपा जिलाध्यक्ष की नियुक्ति नहीं:जिला प्रभारी के सहारे चल रहा गोंडा का भाजपा संगठन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment