Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    80th Independence Day के निमंत्रण पत्र पर सेवा तीर्थ और धर्म चक्र की झलक दिखी

    2 hours from now

    1

    0

    लाल किले पर शनिवार को आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए जारी निमंत्रण पत्रों पर नवनिर्मित ‘सेवा तीर्थ’ परिसर की तस्वीर प्रमुखता से दी गई। इस परिसर में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और मंत्रिमंडल सचिवालय हैं। निमंत्रण पत्रों पर ‘धर्म चक्र’ भी दर्शाया गया है, जो ‘‘धर्मसंगत कर्तव्य की निरंतर गति और सतत निस्वार्थ कर्म’’ का प्रतीक है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली में लाल किला परिसर से स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व किया। रक्षा मंत्रालय ने कहा था, ‘‘इस भव्य आयोजन में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150 वर्ष की स्थायी विरासत को भी याद किया जाएगा और 2047 तक विकसित भारत की यात्रा को आगे बढ़ाने में ‘युवा शक्ति’ की ऊर्जा, आकांक्षाओं और महत्वपूर्ण योगदान का उत्सव मनाया जाएगा।’’ एक पृष्ठ वाले मुद्रित निमंत्रण पत्र पर सेवा तीर्थ परिसर की तस्वीर है। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी कई पृष्ठों वाले ई-निमंत्रण पत्र में बीच में सेवा तीर्थ परिसर की तस्वीर, ऊपर दाईं ओर ‘धर्म चक्र’ का प्रतीक और ऊपर बाईं ओर दीर्घा का नाम दिया गया है।इसे भी पढ़ें: Beijing में Ambassador Vikram Doraiswami ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर फहराया राष्ट्रीय ध्वजइसमें मूल कर्तव्यों की सूची तथा ‘वंदे मातरम्’ के सभी छह छंद अंग्रेजी और हिंदी में दिए गए हैं। इसके एक अन्य पृष्ठ पर तीन क्यूआर कोड दिए गए हैं। इनमें से एक को स्कैन कर 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है, दूसरे को स्कैन कर ‘वंदे मातरम्’ सुना जा सकता है और तीसरे को स्कैन करने पर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने का मार्ग, बैठने की व्यवस्था और यातायात संबंधी जानकारी मिलेगी।इसे भी पढ़ें: PM Narendra Modi बोले, भारत 12 साल में Fragile 5 से सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था बनास्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए बैठने की दीर्घाओं के नाम भारत की प्रमुख झीलों के नाम पर रखे गए हैं। इनमें बड़खल, भीमताल, चंद्रताल, चिलिका, दलपत सागर, डिमना, दूधसागर, हाफलोंग, हरिके, हुसैन सागर, कंवर, कांकरिया, कोलेरू, लोकटक, लोनार, पैंगोंग त्सो, पुलिकट, पुष्कर, रवींद्र सरोवर, रामगढ़ ताल, रुद्रसागर, सांख्य सागर, शांति सागर, वेम्बनाड और वुलर शामिल हैं। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ‘‘वीआईपी संस्कृति समाप्त करने’’ के प्रयासों और जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करने के तहत 2026 के गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कर्तव्य पथ के किनारे बनी बैठने की दीर्घाओं के नाम नदियों के नाम पर रखे गए थे।प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटिश काल में बने नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक के पास निर्मित सेवा तीर्थ परिसर का 13 फरवरी को उद्घाटन किया था। इस नए परिसर में प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और मंत्रिमंडल सचिवालय हैं। मोदी ने नए परिसर में सेवा तीर्थ की पट्टिका का भी अनावरण किया था।इसे भी पढ़ें: Independence Day पर Red Fort पर जुटे 5,000 विशेष अतिथि, PM Modi ने किया नेतृत्वपरिसर की दीवार पर इसका नाम देवनागरी लिपि में अंकित है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Mahua Moitra का आरोप, Nadia प्रशासन ने देर रात सर्किट हाउस कराया खाली
    Next Article
    100% स्वदेशी...फाइटर जेट इंजन पर लाल किले से मोदी का बड़ा ऐलान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment