Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Mahua Moitra का आरोप, Nadia प्रशासन ने देर रात सर्किट हाउस कराया खाली

    1 hour from now

    1

    0

    तृणमूल कांग्रेस की नेता एवं सांसद महुआ मोइत्रा ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल के नादिया जिला प्रशासन ने उन्हें सरकारी ‘सर्किट हाउस’ में कमरा आवंटित किए जाने के बावजूद देर रात वहां से कमरा खाली करने का आदेश दे दिया। संसद सत्र के बाद रात को ठहरने के लिए सर्किट हाउस पहुंचीं मोइत्रा ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने वहां से जाने से इनकार कर दिया तो शुक्रवार रात परिसर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने लगी। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की करीबी मानी जाने वाली मोइत्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि एक निर्वाचित सांसद के रूप में वह इस सुविधा का उपयोग करने की हकदार हैं, लेकिन जिला अधिकारियों द्वारा उन्हें परेशान करने के इरादे से आधी रात को कमरा खाली करने का दबाव बनाया गया।मोइत्रा ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘मुझे जो कमरा दिया गया था, वह पूरी तरह तैयार था और मुझे यहां रात का खाना भी परोसा गया। मैं शाम करीब सवा छह बजे कमरे में आई और रात 10 बजे से जिला प्रशासन मुझे कमरा खाली करने के संदेश भेजने लगा।’’ उन्होंने संदेश में कहा, ‘‘मैंने उन्हें साफ तौर पर कह दिया कि मैं वहां से जाने वाली नहीं हूं। अब मुझे जिला प्रशासन की ओर से कमरा खाली करने का आदेश मिला है।’’ उन्होंने दावा किया कि यह संदेश रात करीब 11 बजे रिकॉर्ड किया गया था।इसे भी पढ़ें: Lucknow-Kanpur Expressway पर High Court ने केंद्र और राज्य से भ्रष्टाचार के आरोपों पर जवाब मांगामोइत्रा ने पीछे न हटने का अपना इरादा जाहिर करते हुए कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय ने मुझसे कहा था कि मैं एक स्वतंत्रता सेनानी की तरह जमीन पर उतरकर लोगों का सामना करूं और मैं वही कर रही हूं।’’ मोइत्रा का इशारा उच्चतम न्यायालय की उन टिप्पणियों की ओर था, जो उसने तृणमूल नेताओं पर बार-बार हो रहे हमलों और अंडे फेंकने की घटनाओं से सुरक्षा की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान की थीं। उन्होंने कहा, ‘‘कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मुझसे कहा था कि जिला प्रशासन मुझे सुरक्षा प्रदान करेगा और वही प्रशासन मुझे बाहर जाने का आदेश दे रहा है और परेशान कर रहा है।’’ मोइत्रा ने नादिया के नेजारत उपजिलाधिकारी से मिला आदेश भी पोस्ट किया। कथित आदेश में कहा गया था, ‘‘वार्षिक रखरखाव और सफाई व्यवस्था को सुगम बनाने के दृष्टिगत, नादिया सर्किट हाउस (कृष्णनगर स्थित) 14 अगस्त, 2026 की शाम से अगले आदेश तक सेवा के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा।’’ इसमें कहा गया, ‘‘केवल 13 अगस्त 2026 से पहले की बुकिंग को ही छूट दी जाएगी।’’ नादिया जिला अधिकारियों की ओर से इस घटनाक्रम पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    RSS Chief Mohan Bhagwat बोले, भारत को विश्वगुरु बनाने के खिलाफ काम कर रही हैं कई ताकतें
    Next Article
    80th Independence Day के निमंत्रण पत्र पर सेवा तीर्थ और धर्म चक्र की झलक दिखी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment