Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    9 साल में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर से बढ़ी विकास की रफ्तार:कनेक्टिविटी से बढ़ी ईज ऑफ लिविंग; उद्योग और कारोबार को भी लगे पंख

    11 hours ago

    1

    0

    विकास की रफ्तार बढ़ाने की अपरिहार्य आवश्यकता रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में योगी सरकार के कार्यों के बल पर गोरखपुर ने नजीर प्रस्तुत किया है। एक लंबे दौर तक जिस क्षेत्र की पहचान बदहाल और टूटी सड़कों से थी, अब वह शानदार रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जाना जाता है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद 9 साल में सुदृढ़ हुए रोड इंफ्रास्ट्रक्चर ने गोरखपुर के समग्र विकास में बड़ी भूमिका का निर्वहन किया है। इस दौरान यहां फ्लाईओवर, रेल ओवरब्रिज, फोरलेन सड़कों की विस्तृत श्रृंखला तैयार हुई है। गोरखपुर के वाह्य क्षेत्र में सभी सड़कें फोरलेन हो चुकी हैं जबकि आंतरिक क्षेत्र में भी ऐसी सड़कों का जाल बिछता नजर आया है। 2017 के पूर्व तक गोरखपुर में खराब रोड कनेक्टिविटी के कारण जीवन सुगमता के साथ ही उद्योग और व्यापार पर बुरा असर पड़ता था। मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने सबसे अधिक ध्यान रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर दिया। इसका नतीजा है कि गोरखपुर शहर के बाहरी हिस्से की सभी सड़कें और शहर के अंदर भी प्रमुख मार्ग फोरलेन हो चुके हैं। सड़कों के साथ चौराहों का भी चौड़ीकरण हुआ। इससे आवगमन सुगमता तो बढ़ी ही, अन्य क्षेत्रों के लोगों का भी गोरखपुर के प्रति रुझान बढ़ा। वर्तमान में गोरखपुर से लखनऊ, वाराणसी, बिहार, नेपाल, देवरिया, कुशीनगर तक जाने के लिए फोरलेन की कनेक्टिविटी है। इससे आवासीय आवश्यकताओं की मांग में इजाफा होने के साथ औद्योगिक निवेश की बयार लगातार बह रही है। गेम चेंजर साबित हो रहा लिंक एक्सप्रेसवे योगी सरकार ने गोरखपुर को 91 किमी लंबे लिंक एक्सप्रेसवे की भी सौगात दी है। 7283 करोड़ रुपये की लागत से बना यह एक्सप्रेसवे गोरखपुर से आजमगढ़ के बीच चार जिलों से गुजरता है लेकिन इसकी कनेक्टिविटी से राजधानी लखनऊ की राह भी और आसान हो रही है। बीते एक साल में पूर्ण हुईं रोड कनेक्टिविटी की प्रमुख परियोजनाएं -धर्मशाला से गोरखनाथ मंदिर मार्ग पर नया गोरखनाथ ओवरब्रिज (लागत 137.83 करोड़ रुपये) -बरगदवा-नकहा रेल ओवरब्रिज (लागत 152.19 करोड़ रुपये) -खजांची चौराहा फ्लाईओवर (लागत 96.50 करोड़ रुपये) -रामगढ़ताल नौकायन से देवरिया बाईपास तक फोरलेन में चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण (लागत 67.35 करोड़) -बालापार टिकरिया मार्ग स्थित रेल समपार पर ओवरब्रिज (लागत 84.87 करोड़ रुपये) -पैडलेगंज से फिराक गोरखपुरी चौक होते हुए बेतियाहाता चौराहे तक फोरलन(लागत 277.78 करोड़ रुपये) गोरखपुर में रोड कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की जारी प्रमुख परियोजनाएं -जंगल कौड़िया-सोनौली फोरलेन मार्ग (लागत 2555.50 करोड़ रुपये) -गोरखपुर उत्तर-पूर्व फोरलेन बाईपास/रिंग रोड (लागत 1973.97 करोड़ रुपये) -टीपीनगर से पैडलेगंज तक सिक्सलेन फ्लाईओवर (लागत 429.49 करोड़ रुपये) -नौसढ़ से पैडलेगंज सिक्सलेन मार्ग (लागत 297.29 करोड़ रुपये) -देवरिया बाईपास का फोरलेन में चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण (लागत 399.24 करोड़ रुपये) -जिला जेल बाईपास मार्ग का फोरलेन में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण (लागत 369.04 करोड़ रुपये) -पिपराइच-गोरखपुर मार्ग का फोरलेन में चौड़ीकरण (लागत 942.44 करोड़) -चारफाटक-असुरन मार्ग का फोरलेन में चौड़ीकरण (लागत 278.89 करोड़) -बालापार-टिकरिया-गांगी बाजार मार्ग का फोरलेन में चौड़ीकरण (लागत 838.05 करोड़ रुपये) -एचएन सिंह चौराहे से हड़हवा फाटक होते हुए गोरखनाथ मंदिर मार्ग तक टूलेन/फोरलेन (लागत 245.44 करोड़ रुपये) -हड़हवा फाटक समपार संख्या 2 स्पेशल पर फोरलेन फ्लाईओवर (लागत 201.24 करोड़ रुपये) -लखनऊ-गोरखपुर मार्ग पर अतिरिक्त दो लेन (अप स्ट्रीम) का राप्ती नदी पर पुल (लागत 104 करोड़) -लखनऊ-गोरखपुर मार्ग अतिरिक्त दो लेन (डाउन स्ट्रीम) का राप्ती नदी पर पुल (लागत 118 करोड़) -चौरीचौरा-भोपा बाजार में समपार संख्या 147बी पर रेल ओवरब्रिज, (लागत 59.44 करोड़ रुपये) -राजघाट पुल से हाबर्ट बंधा होते हुए जंगल कौड़िया कालेसर मार्ग तक फोरलेन (लागत 195.21 करोड़ रुपये) -डोमिनगढ़ माधोपुर बंधा से महेसरा पुल के पास तक फोरलेन (लागत 379.54 करोड़ रुपये) -झुंगिया चुंगी से फर्टिलाइजर गेट तक फोरलेन (लागत 140.37 करोड़ रुपये) -स्पोर्ट्स कॉलेज चौराहा से फर्टिलाइजर मार्ग तक फोरलेन (लागत 115.59 करोड़ रुपये) -पादरी बाजार में फ्लाईओवर (लागत 98.34 करोड़ रुपये) -विरासत गलियारा (लागत 555.56 करोड़ रुपये)
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक को थप्पड़ मारने पर भाजपा नेत्री की सफाई:भू-माफिया करा रहे हैं 'रेकी, सुल्तानपुर में घर के पास CCTV तक लगाए
    Next Article
    गंगाघाट में चोरी के शक में पकड़ा गया युवक:सरिया-डंडे लेकर पहुंचे परिजन, हंगामा किया, उन्नाव पुलिस ने हिरासत में लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment