Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक को थप्पड़ मारने पर भाजपा नेत्री की सफाई:भू-माफिया करा रहे हैं 'रेकी, सुल्तानपुर में घर के पास CCTV तक लगाए

    12 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में चौकी के अंदर युवक को थप्पड़ मारने के मामले में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पूजा कसौधन का सफाई में गुरूवार रात 12 बजे के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है। उन्होंने भू-माफियाओं और प्रॉपर्टी डीलरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूजा कसौधन के मुताबिक, उनके घर के सामने स्थित एक बेशकीमती जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस जमीन का एग्रीमेंट उनके पति संदीप कुमार गुप्ता ने इंद्र प्रकाश नामक व्यक्ति से किया था। वर्तमान में यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है और इस पर 'स्टे' लागू है। विवाद बढ़ने पर प्रशासन ने इस पर अपना ताला भी लगा दिया था। भाजपा नेत्री का आरोप है कि विपक्षी लोग लगातार उस विवादित जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। पूजा कसौधन ने सीसीटीवी फुटेज का हवाला देते हुए बताया कि बीती 4 तारीख को रात करीब 3:30 बजे विपक्षियों ने ग्राइंडर मशीन से प्रशासन का ताला काट दिया और अपना ताला लगा दिया। इसके बाद 8 जुलाई को करीब 20 से 25 लोग जबरन उस प्रॉपर्टी के अंदर घुस गए। पूजा कसौधन ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ भू-माफिया पिछले कई दिनों से उनके पीछे पड़े हैं। पहले उनके घर के सामने पड़ोसी की छत पर एक 360^circ रोटेशन वाला हाईटेक कैमरा लगाया गया था, जिससे उनके घर की निगरानी की जा रही थी। विरोध होने पर वह कैमरा तो हटा लिया गया, लेकिन बाद में उनकी ही दीवार पर गुपचुप तरीके से कैमरा लगा दिया गया। शिकायत के बाद प्रशासन ने उस कैमरे को हटवाया। कैमरा हटने के बाद विपक्षियों ने उनकी व्यक्तिगत रूप से 'रेकी' करवाना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि जब वह अपने बेटे के साथ पुलिस चौकी की तरफ जा रही थीं, तब 'अरुण' नाम का एक लड़का लाल रंग की स्कूटी से उनका पीछा कर रहा था। वह फोन पर किसी को पल-पल की लोकेशन दे रहा था। पूजा कसौधन ने उसे शाहगंज चौराहे पर रोककर पुलिस चौकी पहुंचाया। उनका दावा है कि पूछताछ में अरुण और हर्षित नाम के युवकों ने अपनी गलती मानी और माफी भी मांगी। पूजा कसौधन ने अपने वीडियो में अमित बरनवाल उर्फ टिंकू, शैलेन्द्र बरनवाल उर्फ बबलू, हर्षित बरनवाल (सोमी), अभिषेक बर्नवाल, शिव सुंदर गुप्ता, अनुज कसौधन, विजय प्रधान और मंटू बरनवाल का नाम लिया है। बता दें कि कोतवाली नगर के पलटू का पुरवा निवासी अरुण कोरी को शाहगंज पुलिस चौकी में दरोगा के सामने पिटाई का वीडियो गुरूवार को वायरल हुआ था। जिसका संज्ञान लेकर पुलिस ने अरुण की तहरीर पर भाजपा नेत्री पूजा कसौधन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। साथ ही दरोगा के विरुद्ध जांच शुरू कर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में बाइक फिसलने से दुष्कर्म पीड़िता घायल:नही हो सका मेडिकल परीक्षण, आरोपी पिता की तबीयत बिगड़ने के बाद हुई थी मौत
    Next Article
    9 साल में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर से बढ़ी विकास की रफ्तार:कनेक्टिविटी से बढ़ी ईज ऑफ लिविंग; उद्योग और कारोबार को भी लगे पंख

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment