Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आबादी से गुजरने वाले खुले नालों का होगा सर्वे:आगरा नगर आयुक्त ने दिए आदेश, हादसे के बाद जागा निगम

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा में हादसे के बाद नगर निगम जागा है। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने आबादी के बीच से गुजर रहे खुले नालों के सर्वे के आदेश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से ऐसे खुले नालों की भी रिपोर्ट मांगी, जिन्हें सुरक्षा की दृष्टि से ढकना बेहद जरूरी है। खासतौर पर आबादी वाले क्षेत्रों और ऐसे स्थानों पर जहां खुले नाले लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। इस रिपोर्ट के आधार पर पर आवश्यकतानुसार नालों को ढकने की कार्रवाई की जाएगी। अब विस्तार से पढ़िये... नगर आयुक्त ने गुरुवार को नगर निगम कार्यकारिणी हाल में सभी नोडल अधिकारियों, जोनल सेनेटरी ऑफिसर (जेडएसओ), जेई और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बारिश के मौसम में जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए निगरानी और कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए हैं। नाला सफाई पर दिया जोर उन्होंने नाला-नालियों की सफाई व्यवस्था पर भी विशेष जोर दिया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि क्षेत्र में कहीं भी नाला या नाली चोक होने की स्थिति सामने आती है तो उसकी तत्काल रिपोर्ट की जाए और जलभराव की समस्या उत्पन्न होने से पहले सफाई कराई जाए। बारिश के दौरान जलनिकासी बाधित न हो, इसके लिए संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया। औचक निरीक्षण करने का आदेश बैठक में नगर आयुक्त ने विशेष रूप से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था की औचक जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी, जेडएसओ और संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में अचानक निरीक्षण करेंगे। जहां घरों से नियमित और निर्धारित तरीके से कूड़ा एकत्र नहीं किया जा रहा है, वहां की रिपोर्ट तैयार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसका उद्देश्य कूड़ा खुले में जाने और नालियों में पहुंचने से रोकना भी है। संभावित गड्ढे तत्काल भरवाने के निर्देश नगर आयुक्त ने अधिकारियों को छोटे लेकिन जरूरी और आपात प्रकृति के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कहीं छोटी पुलिया टूटी हुई है तो उसे बनवाया जाए, सड़क पर दुर्घटना संभावित गड्ढा है तो उसे तत्काल भरवाया जाए। इसी तरह नाले की पैराफिट वॉल या सुरक्षा दीवार टूटी हुई है तो उसकी भी मरम्मत कराई जाए। ऐसे कार्यों के लिए अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर समस्या का समाधान कराने को कहा गया, ताकि छोटी समस्याएं बड़ी दुर्घटना का कारण न बनें। जलनिकासी व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर बैठक में बारिश के दौरान जलभराव और जलनिकासी की समस्या को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में जलभराव वाले स्थानों की पहचान करने तथा जलनिकासी के स्थायी और प्रभावी उपाय तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केवल बारिश के समय ही नहीं, बल्कि अभी से ऐसे स्थानों को चिह्नित किया जाए जहां हर वर्ष पानी भरने की समस्या सामने आती है। इसके साथ ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए उपयुक्त स्थानों को चिह्नित करने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि ऐसे स्थानों की पहचान की जाए जहां वर्षा जल का संचयन कर उसे भूजल रिचार्ज के लिए उपयोग किया जा सके। बैठक में अधिकारियों को क्षेत्रवार समस्याओं की रिपोर्ट तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोंच में तहसीलदार आवास की बाउंड्रीवॉल गिरी:लगातार बारिश से हादसा, ठेले क्षतिग्रस्त, सीसीटीवी में कैद
    Next Article
    ललितपुर में मिठाई दुकानों पर छापा, 40 किलो मिल्क केक:खाद्य सुरक्षा टीम ने खोया, छेना के नमूने लिए, आगे की जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment