Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोंच में तहसीलदार आवास की बाउंड्रीवॉल गिरी:लगातार बारिश से हादसा, ठेले क्षतिग्रस्त, सीसीटीवी में कैद

    4 hours ago

    1

    0

    जालौन जिले के कोंच में मंगलवार से हो रही लगातार बारिश के बीच तहसीलदार आवास की बाउंड्रीवॉल अचानक ढह गई। गुरुवार दोपहर को हुए इस हादसे में दीवार के पास खड़े कई ठेले मलबे की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि घटना के समय कोई व्यक्ति दीवार के आसपास मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कोंच क्षेत्र में पिछले कई दिनों से रुक-रुककर बारिश जारी है। आशंका जताई जा रही है कि लगातार बारिश के कारण मिट्टी में नमी बढ़ने से दीवार कमजोर हो गई थी। गुरुवार दोपहर को बाउंड्रीवॉल सड़क की ओर गिरी, जिससे उसके बगल में खड़े ठेले मलबे से दब गए और उन्हें काफी नुकसान पहुंचा। दीवार गिरने की यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। वीडियो में बाउंड्रीवॉल अचानक गिरती और कुछ ही क्षणों में उसका मलबा फैलते हुए दिखाई दे रहा है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों में लगातार बारिश के बीच कमजोर हो चुकी दीवारों और जर्जर निर्माणों को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दीवार गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त दीवार के ठीक पास कोई व्यक्ति नहीं था, अन्यथा गंभीर जनहानि हो सकती थी। जिले में लगातार बारिश और जलभराव के कारण पुराने एवं कमजोर निर्माणों पर खतरा बढ़ गया है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर कमजोर दीवारों और जर्जर भवनों की स्थिति का आकलन किया जाए, ताकि भविष्य में बारिश के दौरान किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कस्तूरबा छात्राओं ने डीएम, सीडीओ को बांधी राखी:हरदोई में हस्तनिर्मित राखियां भेंट कर दिया रक्षाबंधन का संदेश
    Next Article
    आबादी से गुजरने वाले खुले नालों का होगा सर्वे:आगरा नगर आयुक्त ने दिए आदेश, हादसे के बाद जागा निगम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment