Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा के होटल में 24 घंटे रुकी थी श्रद्धा दुबे:वकील से भी करनी थी मुलाकात, पुलिस के पहुंचने से पहले निकल गई थी

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार श्रद्धा दुबे की आगरा में भी 24 घंटे रुकी थी। श्रद्धा ताजनगरी फेज-1 स्थित ओम पैलेस होटल में अपने दो साथियों के साथ करीब 24 घंटे तक रुकी थी। बताया जा रहा है कि होटल के सीसीटीवी फुटेज में श्रद्धा बुर्का पहने हुए दिख रही है। साथ एक युवक और एक युवती भी दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, दोनों साथियों की पहचान और आगरा आने सही जानकारी नहीं मिल सकी है। 2 तस्वीरें देखिए… श्रद्धा दुबे 17 अक्टूबर की सुबह होटल पहुंची थी। अगले दिन 18 अक्टूबर की सुबह करीब 6:30 बजे तीनों के होटल से निकलने की बात सामने आई है। होटल के रजिस्टर में युवक का नाम देवराज यादव दर्ज होने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि उसने होटल में दो कमरे लिए थे। होटल से निकलने के लिए आगरा नंबर की अर्टिगा कार इस्तेमाल किए था। टीम पहुंची, उससे पहले निकल गए तीनों श्रद्धा की तलाश में जुटी आगरा एसटीएफ और लखनऊ क्राइम ब्रांच की टीमें होटल पहुंचीं, लेकिन तब तक तीनों वहां से जा चुके थे। अब जांच एजेंसियां होटल में दर्ज विवरण, सीसीटीवी फुटेज और वाहनों से जुड़े सुरागों के आधार पर उनकी गतिविधियों की पड़ताल कर रही हैं। शिवा शर्मा की मौत के मामले में तलाश लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में 9 अक्टूबर को कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। वह एक अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से नीचे गिर गए थे। इस मामले में श्रद्धा दुबे समेत अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर सामने आकर खुद को निर्दोष बताते हुए मामले में अपनी बात रखने की इच्छा भी जताई थी। वकील से मिलने की भी चर्चा सूत्रों के अनुसार श्रद्धा को आगरा में किसी अधिवक्ता से मिलना था। वह यहां पर किसी छोटे मामले में कोर्ट में हाजिर होना चाहती थी। मगर, पुलिस को उसकी लोकेशन मिली। इस कारण वो यहां से सुबह ही निकल गई। अब आगरा के होटल में उनके ठहरने की जानकारी सामने आने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। उनके साथ मौजूद युवक और युवती कौन हैं? पुलिस की टीमों के पहुंचने से पहले वे कैसे निकल गए? इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे। 24 घंटे के दौरान अपने कमरे से बाहर नहीं निकली थी होटल के रिसेप्शनिस्ट मयंक के मुताबिक, युवती 24 घंटे के दौरान अपने कमरे से बाहर नहीं निकली। युवती ने बुर्के जैसी पोशाक या कपड़ा पहन रखा था। इससे उसकी पहचान को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, युवती ने पहचान छिपाने के इरादे से ही ऐसा पहनावा अपनाया था या इसके पीछे कोई दूसरी वजह थी, इसकी स्वतंत्र पुष्टि जरूरी है। सिलसिलेवार पढ़िए, कब क्या हुआ? शिवा की दो वीडियो आई सामने अब पढ़िए पूरा मामला क्या है… 9 अक्टूबर को हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर शिवा शर्मा की मौत हो गई थी। शिवा पिछले 4 महीने से श्रद्धा के साथ लिव-इन में रह रहा था। घटना के बाद उसकी बॉडी पर सिर्फ अंडरवियर था। चेहरे पर लिपस्टिक लगी हुई थी। शरीर पर कई जगह सिगरेट से जलाने के निशान भी मिले थे। शिवा की मां रंजना शर्मा ने उसकी मौत के मामले में श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि, ड्राइवर आदिल समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि श्रद्धा ने ही शिवा को चौथी मंजिल से धक्का दिया था। हजरतगंज थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने कहा- पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। ----------------------- संबंधित खबर भी पढ़िए- शिवा हत्याकांड में मां का टूटा भरोसा, न्याय का इंतजार : मॉडल श्रद्धा का इंटरव्यू देख बोलीं- पुलिस से बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन अब निराशा है लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड को 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन और ड्राइवर अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस की ओर से लगातार दावे किए जा रहे हैं कि जल्द गिरफ्तारी होगी, जबकि आरोपी श्रद्धा मीडिया के सामने आकर बाइट दे रही है। अपनी सुविधा के अनुसार वीडियो जारी कर रही है। उसने खुद को बेकसूर बताया है। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्षत्रिय समाज ने किया शस्त्र-पूजन, 20 राजघराने जुटे:खुद चलकर जलने पहुंचेगा रावण, मोहल्लों में 4 फीट के पुतले जलेंगे
    Next Article
    इको कार से टकराई स्विफ्ट, 3 की मौत:मेरठ में 3 बार पलटी इको, चालक का हाथ कटा; 2 बच्चों की हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment