Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इको कार से टकराई स्विफ्ट, 3 की मौत:मेरठ में 3 बार पलटी इको, चालक का हाथ कटा; 2 बच्चों की हालत गंभीर

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ में हापुड़-बुलंदशहर हाईवे पर मंगलवार दोपहर स्विफ्ट कार डिवाइडर से टकराने के बाद सामने से आ रही इको कार से भिड़ गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि दोनों कारों में सवार 4 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि इको कार तीन बार पलट गई। स्विफ्ट कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में स्विफ्ट कार के चालक का हाथ कट गया। वह कार के अंदर फंस गया था। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। हादसा मंगलवार दोपहर करीब 3:15 बजे हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इको कार में सवार दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा खरखौदा थाना क्षेत्र में टक्कर गांव के मंडहय्या कट के पास हुआ। 2 तस्वीरें देखिए… डिवाइडर से टकराने के बाद इको से भिड़ी कार प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्विफ्ट कार हापुड़ से मेरठ आ रही थी। उसमें दो लोग सवार थे। कार लालकुर्ती निवासी अनस चला रहे थे। तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित हो गई। कार पहले डिवाइडर से टकराई। इसके बाद सामने से आ रही इको कार से भिड़ गई। टक्कर के बाद इको कार तीन बार पलट गई। स्विफ्ट चालक अनस कार में फंस गए। हादसे के बाद राहगीर मदद के लिए दौड़े। उन्होंने अनस को कार से बाहर निकाला। इको सवार तीन लोगों की मौत इको कार में गांव जई निवासी मोबीन, चालक साहब, इसरफ (19) और दो बच्चे सवार थे। मोबीन परिवार के एक सदस्य की बहू को लेने हापुड़ जिले के बझेड़ा कला जा रहे थे। हादसे में मोबीन, चालक साहब और इसरफ की मौत हो गई। दोनों बच्चे घायल हो गए। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। स्विफ्ट चालक अनस का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्विफ्ट चालक के शराब के नशे में होने की बात भी सामने आई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें… 2 साल में बदली श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल:तलाक के बाद नेता-अफसरों से नजदीकी बढ़ी; सरकारी सिक्योरिटी में घूमने जाती थी कभी नामी फोटोग्राफर्स के कैमरों के आगे पोज देती एक स्ट्रगलिंग मॉडल, तो कभी नेताओं-अफसरों और प्राइवेट बॉडीगार्ड्स के साथ लग्जरी लाइफ जीती एक हाई-प्रोफाइल हस्ती…। श्रद्धा दुबे की ग्लैमरस जिंदगी का हर पन्ना उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुला पड़ा है। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा के होटल में 24 घंटे रुकी थी श्रद्धा दुबे:वकील से भी करनी थी मुलाकात, पुलिस के पहुंचने से पहले निकल गई थी
    Next Article
    डॉ. संजय निषाद बोले-आरक्षण नहीं, तो चैन नहीं:मझवार और तुरैहा के नाम पर एससी आरक्षण और यूपी विधानसभा 2027 चुनाव की बनेगी रणनीति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment