Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस में छेड़छाड़, विरोध पर हमला:नशे में युवक ने बुलाए 25-30 साथी, सवारियों से की मारपीट, एक हिरासत में

    11 hours ago

    1

    0

    कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक बस में युवती से छेड़छाड़ के बाद विवाद हो गया। नशे में धुत एक युवक ने अपने साथियों को बुलाकर बस पर हमला करवा दिया। बस रुकते ही हमलावरों ने सवारियों से मारपीट शुरू कर दी, जिसके बाद ड्राइवर ने बस को भगा दिया। यह घटना सलेमपुर गांव के पास हुई। सौरिख क्षेत्र का एक युवक अपनी बहन को आगरा से दवा दिलाकर बस से लौट रहा था। उसी बस में सलेमपुर गांव का एक युवक भी सवार था, जो दिल्ली से घर लौट रहा था। आरोप है कि सलेमपुर गांव का यह युवक नशे में था और बस में बैठी युवती से अश्लील हरकतें कर रहा था। युवती के भाई ने जब इसका विरोध किया, तो नशे में धुत युवक गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद युवती के भाई और अन्य सवारियों ने मिलकर अश्लीलता करने वाले युवक की पिटाई कर दी। कुछ देर शांत बैठने के बाद, नशे में धुत युवक ने अपने गांव के लोगों को फोन कर एक्सप्रेस-वे पर बुला लिया। करीब 25 से 30 लोग लाठी-डंडे लेकर सलेमपुर गांव के सामने एक्सप्रेस-वे पर पहुंच गए। बस के रुकते ही कुछ युवक बस के अंदर घुस आए और सवारियों से मारपीट करने लगे। स्थिति बिगड़ते देख बस ड्राइवर ने बस को तेजी से भगा दिया। इस दौरान सवारियों ने बस के अंदर ही एक हमलावर को पकड़ लिया। ड्राइवर ने बस को दो किलोमीटर दूर सौरिख टोल प्लाजा पर रोका और पकड़े गए दोनों हमलावरों (मुख्य आरोपी और बस के अंदर पकड़ा गया एक अन्य) तथा पीड़ित भाई-बहन को यूपीडा कर्मियों के हवाले कर दिया। यूपीडा कर्मी उन्हें लेकर सौरिख थाने पहुंचे। युवती ने पुलिस को तहरीर देते हुए नशे में धुत युवक और एक अन्य हमलावर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की तहकीकात जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विंध्य क्षेत्र को बजट में बड़ी सौगात:विंध्याचल धाम के विकास को 300 और विश्वविद्यालय के लिए 50 करोड़ का प्रावधान
    Next Article
    संभल में 8 साल की बच्ची 48 घंटे से लापता:माता-पिता के साथ जंगल से लौटते समय गायब हुई, ASP ने परिजनों से मुलाकात की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment