Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विंध्य क्षेत्र को बजट में बड़ी सौगात:विंध्याचल धाम के विकास को 300 और विश्वविद्यालय के लिए 50 करोड़ का प्रावधान

    10 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार ने नए बजट में विंध्य क्षेत्र के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और धार्मिक पर्यटन सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विंध्याचल धाम सहित विभिन्न परियोजनाओं के लिए सैकड़ों करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। बजट के अनुसार, विंध्याचल धाम के त्रिकोण पथ पर स्थित माता विंध्यवासिनी धाम, अष्टभुजा मंदिर और कालीखोह मंदिर क्षेत्र में परिक्रमा पथ और जनसुविधाओं के विकास के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सड़कों का होगा चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण इस राशि से श्रद्धालुओं के लिए मार्गों का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। साथ ही पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, पार्किंग और विश्राम स्थलों जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा। इसके अलावा माता विंध्यवासिनी धाम के समग्र विकास के लिए अलग से 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विकास कार्यों के लिए 50 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित शिक्षा क्षेत्र में भी विंध्य मंडल को विशेष प्राथमिकता दी गई है। मीरजापुर, सोनभद्र और भदोही जनपदों के महाविद्यालयों को मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। विश्वविद्यालय के आधारभूत ढांचे और विकास कार्यों के लिए 50 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया गया है, जिससे स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और संसाधन होगा उपलब्ध खेल क्षेत्र में भी सरकार ने अहम घोषणाएं की हैं। “एक मंडल, एक स्पोर्ट्स कॉलेज” योजना के तहत प्रदेश के सभी 18 मंडलों में एक-एक स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रत्येक मंडल में किसी एक खेल के लिए ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित करने की योजना है। इससे ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे। सरकार के इन प्रावधानों को विंध्य क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने बजट घोषणाओं का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कदम बताया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में दूध वाहन की टक्कर से युवक की मौत:बेटे के पहले जन्मदिन पर बाइक से ससुराल जा रहा था, दो साल पहले हुई थी शादी
    Next Article
    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस में छेड़छाड़, विरोध पर हमला:नशे में युवक ने बुलाए 25-30 साथी, सवारियों से की मारपीट, एक हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment