Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में 8 साल की बच्ची 48 घंटे से लापता:माता-पिता के साथ जंगल से लौटते समय गायब हुई, ASP ने परिजनों से मुलाकात की

    12 hours ago

    1

    0

    संभल जिले में आठ वर्षीय बच्ची अपने माता-पिता के साथ जंगल से लौटते समय लापता हो गई है। घटना के 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस की कई टीमें बच्ची की तलाश में जुटी हुई हैं। उक्त घटना संभल जनपद के थाना कैलादेवी क्षेत्र के लखनपुर गांव की है। गांव निवासी जीवाराम सोमवार शाम अपनी पत्नी और आठ वर्षीय बेटी संगीता के साथ पास के जंगल में लकड़ी बीनने गए थे। घर लौटते समय संगीता रास्ते में पीछे रह गई थी। गांव के मुख्य चौराहे पर डीजे बज रहा था, जहां कुछ ग्रामीणों ने संगीता को देखा था। इसके बाद वह अचानक लापता हो गई। देर रात तक संगीता के घर न पहुंचने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिवार और ग्रामीणों ने जंगल व आसपास के क्षेत्रों में काफी देर तक तलाश की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार को जीवाराम ने कैलादेवी थाने में अपनी बेटी की गुमशुदगी की तहरीर दी। बच्ची को लापता हुए 48 घंटे से अधिक का समय हो गया है, लेकिन उसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। बच्ची के पिता जीवाराम ने अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है और पुलिस से जल्द से जल्द उसे बरामद करने की गुहार लगाई है। परिजन और ग्रामीण भी बच्ची की तलाश में जंगलों को खंगाल रहे हैं। बुधवार शाम 4 बजे ASP आलोक भाटी गांव पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस टीम आसपास के क्षेत्रों में बच्ची की तलाश कर रही है और सभी संदिग्ध बिंदुओं पर जांच की जा रही है। ASP भाटी ने बताया कि पुलिस बच्ची को ढूंढने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और जल्द ही कोई नतीजा सामने आने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस में छेड़छाड़, विरोध पर हमला:नशे में युवक ने बुलाए 25-30 साथी, सवारियों से की मारपीट, एक हिरासत में
    Next Article
    भदोही में खनन विभाग की कार्रवाई, अवैध बालू डंपर सीज:गोपीगंज से जंघई जा रहे वाहन के चालक ने नहीं दिखा पाया वैध प्रपत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment