Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में 1 महीने में तीसरी बार धंसी सड़क:20 फीट गहरा और 10 फीट चौड़ा गड्‌ढा हुआ, आगरा में सपा नेता ने प्रदर्शन किया

    5 hours ago

    1

    0

    आगरा के कमला नगर क्षेत्र के कर्मयोगी एनक्लेव चौराहे के पास शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे अचानक सड़क धंस गई। सड़क के बीचों बीच करीब 20 फीट गहरा और 10 फीट चौड़ा गड्ढा हो गया। ऐसा हादसा क्षेत्र में 1 महीने के अंदर तीसरा है। शुक्रवार को सपा नेता मौके पर पहुंचे। वह सीढ़ी लगाकर गड्‌ढे में उतरे। उसकी चौड़ाई और गहराई नापी। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस रास्ते से रोजाना 25 से 30 स्कूल-कॉलेज बसों के साथ बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। आसपास घर भी हैं और यह शहर के पॉश इलाकों में शामिल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क धंसने की घटना इसी जगह के आसपास पिछले एक महीने में तीसरी बार हुई है। शुक्रवार को बने गड्ढे से करीब 10 फीट की दूरी पर लगभग एक महीने पहले भी सड़क धंसने से गड्ढा हुआ था। लोगों का आरोप है कि सड़क के नीचे पाइपलाइन में लीकेज के कारण मिट्टी खिसकने से सड़क धंसी है। उनका कहना है कि हादसे के बाद केवल गड्ढे को भरने के बजाय पूरी सड़क की जांच कराकर दोबारा मजबूत तरीके से निर्माण कराया जाना चाहिए। क्षेत्रीय पार्षद पति पवन बंसल ने कहा कि सड़क का निर्माण बबक कंपनी द्वारा कराया गया है। यदि निर्माण में भ्रष्टाचार या लापरवाही सामने आती है तो इसकी जांच कराई जाएगी और सड़क को दोबारा बनवाया जाएगा। वहीं कांग्रेस नेता नितिन कोहली ने गड्ढे में उतरकर उसकी गहराई दिखाई और प्रदर्शन किया। उन्होंने गड्ढे के पास नारियल फोड़कर और माला चढ़ाकर विरोध जताया। उनका कहना था कि इतने बड़े गड्ढे के बावजूद कोई जनहानि नहीं हुई, यह राहत की बात है, लेकिन यदि थोड़ी देर बाद हादसा होता तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पॉश इलाके में रहने के बावजूद सड़क की यह स्थिति चिंता का विषय है। लोगों ने सड़क की पूरी जांच कराने, पाइपलाइन लीकेज की समस्या दूर करने और सड़क को दोबारा मजबूत तरीके से बनाने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में विद्युत हादसे पर डीएम सख्त:हादसे के बाद एसडीओ हटे, जेई को पद से हटाकर कार्यालय से संबद्ध किए गए
    Next Article
    गर्भवती महिला से दहेज के लिए मारपीट का आरोप:सहारनपुर में कार और 5 लाख मांगे, कोर्ट आदेश पर पति समेत नौ लोगों पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment