Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर खीरी में लापता ऑटो चालक की बरामदगी की मांग:परिजनों-ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय का किया घेराव

    3 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में पांच दिन से लापता ऑटो चालक विनीत कुमार की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने पुलिस से मामले में प्रभावी कार्रवाई की मांग की। फरधान थाना क्षेत्र के सरायसूरत निवासी 31 वर्षीय ऑटो चालक विनीत कुमार 3 अगस्त को ऑटो लेकर घर से निकले थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे। परिजनों की तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला। बाद में भंसड़िया रेलवे क्रॉसिंग के पास विनीत का ऑटो लावारिस हालत में मिला, जिसकी बैटरी भी गायब थी। परिजनों ने विनीत के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि पुलिस ने शुरुआत में केवल गुमशुदगी दर्ज की और अपहरण की आशंका को गंभीरता से नहीं लिया। पांच दिन बीत जाने के बाद भी विनीत का पता नहीं लगने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि 3 अगस्त को ऑटो चालक के गायब होने की सूचना मिली थी। 24 घंटे की प्रतीक्षा के बाद फरधान थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई। तत्काल अनहोनी की आशंका उन्होंने आगे बताया कि 4 अगस्त को जब विनीत का ऑटो सदर कोतवाली इलाके में लावारिस मिला और उसकी बैटरी गायब पाई गई, तो परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल अनहोनी की आशंका के चलते अपहरण का मामला दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमें बनाई गई हैं। जांच-पड़ताल जारी है और संभावित सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। संदिग्ध बिंदुओं की पड़ताल ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से मामले की गंभीरता से जांच कराने, संदिग्ध बिंदुओं की पड़ताल करने और विनीत कुमार को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई कर लापता ऑटो चालक का पता नहीं लगाया गया तो वे आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में बारिश से अंडरपास में फंसी एंबुलेंस:3 से 4 फीट भरा था पानी,अंदर नहीं था मरीज, लोगों ने धक्का देकर निकाला
    Next Article
    लखनऊ में संपूर्ण समाधान दिवस:गोशाला में कार्रवाई का विरोध, 10 साल पहले पीएम आवास योजना से आवंटित घर अभी तक नहीं मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment