Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या SSP ने दो शातिर अपराधियों को दुराचारी घोषित किया:हिस्ट्रीशीट खोलकर गतिविधियों पर विशेष निगरानी के आदेश दिए

    3 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने दो शातिर अपराधियों को दुराचारी घोषित करते हुए उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने के आदेश दिए हैं। यह कार्रवाई शुक्रवार को स्थानीय पुलिस की जांच रिपोर्ट और आरोपियों के आपराधिक इतिहास के आधार पर की गई। एसएसपी ने कहा कि दोनों आरोपियों की गतिविधियों पर अब विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि भविष्य में किसी भी आपराधिक घटना को रोका जा सके। इनायतनगर पुलिस ने देवनपारा हरिनाथपुर निवासी 40 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद तिवारी पुत्र सियाराम तिवारी को दुराचारी घोषित किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 2017 से 2026 के बीच उसके खिलाफ सात मुकदमे दर्ज हैं। इनमें धोखाधड़ी, कूटरचना, चुनाव संबंधी नियमों का उल्लंघन, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी जैसी धाराएं शामिल हैं। उसके खिलाफ इनायतनगर और कुमारगंज थानों में मुकदमे दर्ज हैं। इसी क्रम में पूराकलंदर पुलिस ने ग्राम इच्छा का पुरवा, अलावलपुर निवासी 25 वर्षीय सोनू यादव उर्फ धनेश यादव पुत्र राजेंद्र प्रसाद को भी दुराचारी घोषित कर उसकी हिस्ट्रीशीट खोल दी है। पुलिस अभिलेखों के मुताबिक वर्ष 2021 से 2025 के बीच उसके खिलाफ छह मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें मारपीट, घर में घुसकर हमला, धमकी, बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध और एससी/एसटी एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं। उसके सभी मुकदमे पूराकलंदर थाने में दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद दोनों आरोपियों के आवागमन, सामाजिक व्यवहार और आपराधिक गतिविधियों की नियमित समीक्षा की जाएगी। बीट पुलिस अधिकारी और संबंधित थाना प्रभारी समय-समय पर निगरानी कर रिपोर्ट तैयार करेंगे। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में संपूर्ण समाधान दिवस:गोशाला में कार्रवाई का विरोध, 10 साल पहले पीएम आवास योजना से आवंटित घर अभी तक नहीं मिला
    Next Article
    जालौन में विद्युत हादसे पर डीएम सख्त:हादसे के बाद एसडीओ हटे, जेई को पद से हटाकर कार्यालय से संबद्ध किए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment