Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UK sanctions: ब्रिटेन ने Russia पर लागू किए नए प्रतिबंध, 6 बैंक निशाने पर

    2 hours from now

    1

    0

    अदिति खन्ना लंदन, छह अगस्त ब्रिटेन ने यूक्रेन के समर्थन में बृहस्पतिवार को रूस पर नए प्रतिबंधों की घोषणा की, जिनमें बैंक और ‘छद्म बेड़े’ के जहाजों को निशाना बनाया गया है। यह प्रतिबंध पैकेज एड मिलिबैंड के ब्रिटेन का विदेश मंत्री का पद संभालने के बाद पहला है। उन्होंने पिछले महीने यह जिम्मेदारी संभाली थी।ब्रिटेन के विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने बताया कि प्रतिबंधों के दायरे में 19 लक्ष्य शामिल हैं। इनमें छह रूसी बैंक हैं, जिन पर रूस की युद्ध अर्थव्यवस्था को समर्थन देने का आरोप है। इसके अलावा छह नए अधिग्रहीत ‘छद्म बेड़े’ (शैडो फ्लीट) टैंकर को भी प्रतिबंधित किया गया है, जिन पर पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों से बचने में मदद करने का आरोप है।साथ ही प्रतिबंधों में चार रूसी कंपनियां भी शामिल हैं, जो टैंटलम और नियोबियम जैसी दुर्लभ धातुओं का आयात करती हैं। इन धातुओं का इस्तेमाल यूक्रेन के युद्ध में इस्तेमाल होने वाले सैन्य उपकरणों के निर्माण में किया जाता है। मिलिबैंड ने कहा, ‘‘आज के नए प्रतिबंध यूक्रेन के समर्थन और क्रेमलिन की आक्रामकता को बढ़ावा देने वालों पर दबाव बनाने की ब्रिटेन की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यूक्रेन की लड़ाई हमारी लड़ाई है।जो लोग यूक्रेन की स्वतंत्रता और लोकतंत्र को खतरा पहुंचाते हैं, वे ब्रिटेन की घरेलू सुरक्षा के लिए भी खतरा हैं। इसलिए हम रूस पर तब तक दबाव बढ़ाते रहेंगे, जब तक न्यायपूर्ण और स्थायी शांति स्थापित नहीं हो जाती।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Priyanka Chopra हॉलीवुड फिल्म Bluefly में Russell Crowe के साथ आएंगी नजर, इन्स्टाग्राम पोस्ट में किया ऐलान
    Next Article
    Syria की राजधानी Damascus के जरामना में मिनीवैन टैक्सी में विस्फोट से 2 की मौत, 13 घायल

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment