Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में संपूर्ण समाधान दिवस:गोशाला में कार्रवाई का विरोध, 10 साल पहले पीएम आवास योजना से आवंटित घर अभी तक नहीं मिला

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ नगर निगम में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को सुना है। मेयर सुषमा खर्कवाल ने समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिया। गोशाला से जबरन गायों को लाने का आरोप पंडित शर्मिला महाराज ने बताया कि भुइंयन देवी गोशाला, निशातगंज से 9 गाय को घसीट कर लेकर गए हैं। इसमें बछड़ों को छोड़ दिया गया है। अगर उनकी मौत होती है तो इसके जिम्मेदार नगर निगम के अधिकारी होंगे। अगर इस तरह कार्रवाई हो रही है तो डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और पार्षदों के यहां पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। जहां पर 30-30 गाय रह रही हैं। आरोप लगाया कि नगर निगम टीम ने कार्रवाई के दौरान लोगों से अभद्रता की। उनका कहना है कि ताला तोड़कर डकैती डाली गई है। पीएम आवास आवंटित हुआ मिला नहीं पूनम गौड़ ने मेयर सुषमा खर्कवाल को शिकायत देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2016 में उन्हें आवास लॉटरी के माध्यम से मिला है, लेकिन 10 साल 20 जाने के बाद भी आज तक आवास नहीं मिला। आप है जब पता कि करते हैं तो बताया जाता है कि आवास वृंदावन या अवध विहार योजना में शिफ्ट कर दिया गया है। चौक में गंदे पानी की समस्या अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि चौक में रहते हैं। वहां पर नाली पानी मिक्स हो जाता है। इसकी व्यवस्था खराब हो रही है। कई बार शिकायत की है। आज मेयर ने आश्वासन दिया है। कटारी टोला, सोंधी टोला के 30 हजार आबादी को समस्या हो गई है। पार्षद अनुराग मिश्रा ने भी इसके लिए पहल की है, लेकिन काम हो जाए। 300 का बिल 2300 आ रहा शकुन्तला शिव पुरम में रहती हैं। उनका कहना है कि बेटे की मौत हो चुकी है। 400 स्क्वायर फीट में 2,300 रुपए बिल आ रहा है, जबकि इसके पहले 300 रुपए बिल आता था। कृष्ण मोहन रावत बंग्ला बाजार में रहते हैं। उनका कहना है कि मेरे मकान को अवैध तरीके से तीन बार बेंच दिया गया है। 420 के तीन मुकदमा आरोपी के खिलाफ दर्ज है। हम लोग दीवानी जीत चुके हैं। फिर भी हमारी पत्नी का नाम नहीं चढ़ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर खीरी में लापता ऑटो चालक की बरामदगी की मांग:परिजनों-ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय का किया घेराव
    Next Article
    अयोध्या SSP ने दो शातिर अपराधियों को दुराचारी घोषित किया:हिस्ट्रीशीट खोलकर गतिविधियों पर विशेष निगरानी के आदेश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment