Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में 120 फीट का रावण करेगा अट्‌टहास:तीर लगते ही आंखों से निकलेगी चिंगारी, दो घंटे होगा आतिशबाजी का मुकाबला

    1 day ago

    1

    0

    आगरा में दशहरा पर तीन जगह पर रावण के बडे़ पुतलों का दहन किया जाएगा। इसमें सबसे बड़ा पुतला रामलीला मैदान में बनाया गया है। 20 अक्टूबर को पारंपरिक रामलीला महोत्सव में 120 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसकी आंखें टिमटिमाएंगी, मुंह चलेगा और अट्टहास के साथ निकलने वाली आवाज दर्शकों को लंकापति के विकराल रूप का एहसास कराएगी। शहर में दशहरा की तैयारियां तेज हो गई हैं। रामलीला मैदान के साथ सेंट जोंस चौराहा स्थित वैश्य बोर्डिंग हाउस, आगरा कैंट रेलवे संस्थान और अन्य स्थानों पर भी रावण दहन के आयोजन होंगे। रामलीला मैदान में रावण का विशाल पुतला तैयार करने के लिए मथुरा के कारीगर जुटे हैं। पुतला कारीगर अमीर अली ने बताया कि 120 फीट ऊंचे पुतले को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि उसकी आंखें टिमटिमाने के साथ मुंह भी चलेगा। पुतले से अंगारे निकलने और चीखने-अट्टहास करने जैसे विशेष प्रभाव दर्शकों के आकर्षण का केंद्र होंगे। विशालकाय रावण के दहन से पहले कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का भी दहन किया जाएगा। आयोजकों की तैयारी है कि इस बार पुतला दहन को भव्य और यादगार बनाया जाए। पांचवीं पीढ़ी बना रही रावण का पुतला कारीगर जाफर अली ने बताया कि उनके परिवार में रावण का पुतला बनाने की परंपरा पांचवीं पीढ़ी तक पहुंच चुकी है। इस काम में अमीर, कलुआ, शाहरुख खान, टेटा उर्फ मुकर्रम, नवाब और पप्पू सहयोग कर रहे हैं। सभी कारीगर दिन-रात पुतले को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। रावण के साथ दूसरे पुतले भी होंगे आकर्षण कारीगरों ने रावण के अलावा हिरन, जटायु, कौआ, कुंभकरण, मेघनाद और ताड़का के पुतले भी तैयार किए हैं। इसके साथ लंका और हनुमानजी की गदा भी बनाई गई है। रामलीला कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल के मुताबिक, इस बार दशहरे पर 120 फीट के रावण, 30 फीट के कुंभकरण और 100 फीट के मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। तीनों पुतलों पर लाखों रुपए की आतिशबाजी की जाएगी। सुनहरी मूंछें और राजसी पोशाक में दिखेगा लंकेश सेंट जोंस चौराहा स्थित वैश्य बोर्डिंग हाउस में भी दशहरा महोत्सव के दौरान रावण दहन होगा। यहां मथुरा के मुकेश कुमार आठ साथियों के साथ पुतला तैयार कर रहे हैं। उनके अनुसार, इस बार रावण का पुतला करीब 80 फीट ऊंचा होगा। पहले जहां मूंछें काली रखी जाती थीं, वहीं इस बार उन्हें सुनहरा रंग दिया जा रहा है। पुतले को राजसी पोशाक पहनाकर डिजिटल प्रभाव दिए जाएंगे। इसकी आंखें चमकेंगी और उनमें से अंगारे निकलेंगे। आयोजन में भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी। होगा आतिशबाजी का मुकाबला रामलीला मैदान में रावण के पुतले के दहन से पहले आतिशबाजी का मुकाबला भी होगा। आगरा के अलावा आसपास के आतिशबाज आते हैं। आतिशबाजी को देखने के लिए करीब 10 हजार लोग रामलीला मैदान में आते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विजयदशमी और मूर्ति विसर्जन के लिए एएसपी ने परखी सुरक्षा:जालौन के दुर्गा पंडालों, मंदिरों और रामलीला मैदान का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
    Next Article
    नोएडा में दशहरा पर 2200 पुलिस कर्मी तैनात:35 स्थानों पर रावण दहन, 200 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment