Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विजयदशमी और मूर्ति विसर्जन के लिए एएसपी ने परखी सुरक्षा:जालौन के दुर्गा पंडालों, मंदिरों और रामलीला मैदान का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

    5 hours ago

    1

    0

    विजयदशमी और नवरात्रि की मूर्ति विसर्जन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। सोमवार रात 11 बजे अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने सीओ राजीव शर्मा और पुलिस बल के साथ उरई नगर में सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रमुख दुर्गा पंडालों, मंदिरों और रामलीला मैदान का दौरा कर वहां किए गए इंतजामों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एएसपी ने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा इंतजामों की जांच की। दुर्गा पंडालों और रामलीला स्थलों पर आग से बचाव के लिए किए गए प्रबंधों को भी परखा। उन्होंने संबंधित स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए त्योहारों के दौरान सतर्कता बनाए रखने पर जोर दिया। विसर्जन मार्गों पर बैरिकेडिंग और ट्रैफिक व्यवस्था की जांच एएसपी ने मूर्ति विसर्जन मार्गों पर भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग और यातायात नियंत्रण की व्यवस्था का निरीक्षण किया। इन इंतजामों का उद्देश्य विसर्जन के दौरान भीड़ को नियंत्रित रखना और आवागमन को व्यवस्थित बनाए रखना है। जवानों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने के निर्देश डॉ. ईशान सोनी ने पुलिसकर्मियों को त्योहारों के दौरान मुस्तैदी से ड्यूटी करने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य विजयदशमी और नवरात्रि मूर्ति विसर्जन को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में संघ का पथ संचलन:विजयादशमी पर जयघोष और ढोल-नगाड़ों के बीच निकले स्वयंसेवक, जगह-जगह स्वागत
    Next Article
    आगरा में 120 फीट का रावण करेगा अट्‌टहास:तीर लगते ही आंखों से निकलेगी चिंगारी, दो घंटे होगा आतिशबाजी का मुकाबला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment