Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में 154 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू:हिंदी के पेपर में 1.21 लाख छात्र होंगे शामिल, कड़ी चेकिंग के बाद एंट्री

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा में आज से बोर्ड परीक्षाओं का आगाज हो गया है। जिले के 154 केंद्रों पर 1.21 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों में हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की जा रही है। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की भीड़ देखने को मिली। कड़ी जांच और तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया। जिले में कुल 1.21 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जिनमें हाईस्कूल के 60,371 और इंटरमीडिएट के 61,551 छात्र-छात्राएं हैं। पहले दिन हाईस्कूल की परीक्षा सुबह की पाली में हिंदी विषय से शुरू हुई, जबकि इंटरमीडिएट के छात्रों की परीक्षा दोपहर की पाली में हिंदी की हो रही है। परीक्षा को लेकर छात्रों में उत्साह के साथ हल्की घबराहट भी नजर आई। जिला प्रशासन की ओर से पहले ही सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी द्वारा अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए जा चुके हैं कि परीक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नकल रोकने के लिए सख्त इंतजाम किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, पेयजल, शौचालय और प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। छात्राओं की तलाशी के लिए महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया जाएगा। बोर्ड परीक्षाएं 12 मार्च तक चलेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा आज से, 53 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे:प्रदेश के 8033 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा, CCTV और जैमर का इस्तेमाल
    Next Article
    आज से दिखेगा संस्कृति और मनोरंजन का अनोखा संगम:ताज महोत्सव में भक्ति बैंड के साथ होगी कव्वाली नाइट, हंसाएगी कृष्णा की कॉमेडी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment