Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड परीक्षा आज से, 53 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे:प्रदेश के 8033 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा, CCTV और जैमर का इस्तेमाल

    1 hour ago

    1

    0

    प्रदेश भर में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं, जो 12 मार्च तक चलेंगी। हाईस्कूल की परीक्षा 15 दिनों में और इंटरमीडिएट की 14 दिनों में संपन्न होगी। कुल 5337778 परीक्षार्थी 8,033 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा देंगे। पहली पाली सुबह 8:30 से 11:45 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक होगी। छात्रों की संख्या और केंद्र व्यवस्था हाईस्कूल में 2761696 परीक्षार्थी हैं, जिनमें 1446267 बालक,1315386 बालिकाएं,ट्रांस 43 शामिल हैं। इंटरमीडिएट में 2576082 परीक्षार्थी हैं, जिसमें 1303012 बालक और 1176340 बालिकाएं, ट्रांस 11 हैं। प्रदेश में 833 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 222 अति संवेदनशील और 683 संवेदनशील चिह्नित हैं। 18 जनपदों को विशेष संवेदनशील घोषित कर अतिरिक्त सुरक्षा दी गई है। जिनमें आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, हरदोई, कन्नौज, आजमगढ़, बलिया, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, देवरिया और गोंडा शामिल हैं। पिछले साल 5437174 परीक्षार्थियों के मुकाबले इस बार 2 लाख से अधिक की कमी आई है, जिससे केंद्रों की संख्या भी घटी है। नकल रोकने के लिए CCTV LIVE FEEDING हर केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनकी लाइव फीड लखनऊ के दो और प्रयागराज के एक कंट्रोल रूम से निगरानी होगी। संवेदनशील केंद्रों पर एसटीएफ और एलआईयू तैनात हैं। 20 केंद्रों पर जैमर लगेंगे। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए सशस्त्र बल तैनात होंगे। प्रशासनिक अधिकारियों से स्ट्रांग रूम की रात में रैंडम चेकिंग कराई जाएगी। ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर प्रतिबंध रहेगा। हर परीक्षा केंद्र के लिए एक केंद्र व्यवस्थापक, एक वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहेंगे। 1210 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 427 जोनल मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। नकल रोकने के लिए 69 मंडलीय तथा 440 जनपदीय सचल दलों का गठन किया गया है। 75 जनपद स्तरीय और 18 वरिष्ठ अधिकारियों को मंडल स्तरीय पर्यवेक्षक के रूप में नामित किया गया है। कॉपियों में बदलाव कॉपियां पोर्ट्रेट साइज (A4 जैसी) में हैं। हाईस्कूल की ए-बी अलग चार रंग की उत्तर पुस्तिकाएं रहेंगी। इंटर की भी अलग। प्रत्येक पर केंद्र का यूनिक नंबर बॉक्स है, ताकि अदला-बदली न हो। माध्यमिक शिक्षा परिषद का लोगो भी अंकित। नया कानून 204 लागू है-नकल पर छात्र फेल होकर एक वर्ष वंचित, नकल कराने वालों को 7 वर्ष कारावास और 1 करोड़ जुर्माना। ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध है।इस बार परीक्षा में सभी विषय के प्रश्नपत्रों के अलावा रिजर्व सेट्स की भी व्यवस्था की गई है। तैयारी और सुविधाएं प्री-बोर्ड में पुराने प्रश्नपत्रों से छात्रों को परिचित कराया गया। जनपद स्तर पर सच दल, पर्यवेक्षक और मंडलीय निरीक्षण सुनिश्चित है। हेल्पलाइन और मनोवैज्ञानिक मार्गदर्शन उपलब्ध हैं। पहले कुछ दिनों का शेड्यूल
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सुबह से निकली धूप:न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट के आसार, सर्द होंगी रातें
    Next Article
    आगरा में 154 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू:हिंदी के पेपर में 1.21 लाख छात्र होंगे शामिल, कड़ी चेकिंग के बाद एंट्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment