Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑपरेशन के 20 मिनट बाद महिला की मौत:निजी अस्पताल में परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया, मुकदमा दर्ज

    12 hours ago

    1

    0

    रामपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के कुछ ही मिनट बाद एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान पटवाई क्षेत्र के गांव सूरजपुर निवासी 25 वर्षीय रेखा के रूप में हुई है। उन्हें पेट में पथरी की समस्या थी। परिजन इलाज के लिए उन्हें सिविल लाइंस क्षेत्र के निजी अस्पताल लाए थे, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी। परिजनों के अनुसार, ऑपरेशन शुरू होने के लगभग 20 मिनट बाद रेखा की हालत बिगड़ने लगी और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में मौजूद परिजनों में आक्रोश फैल गया। मृतका के पति जोगेंद्र सिंह ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए अस्पताल के डॉक्टर को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया। जोगेंद्र सिंह का आरोप है कि अस्पताल में प्रशिक्षित डॉक्टर और स्टाफ की कमी है। उनका कहना है कि अस्पताल अप्रशिक्षित लोगों द्वारा चलाया जा रहा है। परिजनों ने यह भी बताया कि घटना के बाद अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी मौके से फरार हो गए। उनके अनुसार, किसी ने भी उनके फोन का जवाब नहीं दिया। परिजनों का आरोप है कि यदि डॉक्टर मौजूद होते और उचित इलाज करते तो महिला की जान बचाई जा सकती थी। थाना प्रभारी सिविल लाइंस ओंकार सिंह ने जानकारी दी कि परिजनों की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेजा गया है। मामले की गहन जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में 28 केंद्रों पर होगी UPSI भर्ती परीक्षा:14-15 मार्च को 2-2 पालियों में परीक्षा, दोनों दिन 4 पालियों में 47,040 अभ्यर्थी होंगे शामिल
    Next Article
    रमजान के महीने में होटलों के चूल्हे बुझे:कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत से नोवेल्टी का 'शमा' और 'राम भरोसे' की चाट बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment