Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में 77 वर्षीय बुजुर्ग से 60 लाख की ठगी:साइबर ठगों ने क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर लगाया चूना,पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा। साइबर ठगों ने एक और बुजुर्ग को अपना शिकार बनाया। शाहगंज निवासी 77 वर्षीय कृष्ण गोपाल शर्मा से करीब 60 लाख रुपये की ठगी की गई। ठगों ने उन्हें बीटीसी/क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर भारी मुनाफे का लालच देकर जाल में फंसाया। कृष्ण गोपाल शर्मा की फेसबुक मैसेंजर पर ‘अन्ना’ नाम की आईडी से दोस्ती हुई। बातचीत के दौरान आरोपी ने खुद को एक प्रतिष्ठित निवेश कंपनी से जुड़ा बताया और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेडिंग कंपनी मोर्गन स्टेनले का नाम लेकर भरोसा जीता। धीरे-धीरे आरोपी ने उन्हें क्रिप्टो ट्रेडिंग में निवेश करने के लिए प्रेरित किया और भारी रिटर्न का झांसा दिया। ठगों ने पीड़ित से (लिंक उपलब्ध नहीं है) नामक फर्जी लिंक के जरिए ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाया। इसके बाद उन्हें Binance पर क्रिप्टो वॉलेट बनाने के लिए कहा गया। यूपीआई ट्रांजेक्शन के जरिए अक्टूबर 2024 से जनवरी 2026 के बीच अलग-अलग किस्तों में लाखों रुपये ट्रांसफर कराए गए। पीड़ित का आरोप है कि ‘अन्ना’ के अलावा मिया, मैरी, विलियम और सैफ नाम से भी अलग-अलग लोग संपर्क में रहे। हर बार नए बहाने से रकम मांगी गई। जब तक पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ, तब तक करीब 60 लाख रुपये ट्रांसफर किए जा चुके थे। पुलिस की कार्रवाई पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रांजेक्शन डिटेल्स के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर टीम इंडिया की जीत का जश्न:वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर भारत सेमीफाइनल में; फैंस बोले-अब इंग्लैंड से 'लगान' वसूलने की बारी
    Next Article
    गोरखपुर में रनिंग और क्रिकेट का रोमांच:मारवाड़ बिजनेस स्कूल के BBA और BCA में होगा फाइनल टक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment