Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर टीम इंडिया की जीत का जश्न:वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर भारत सेमीफाइनल में; फैंस बोले-अब इंग्लैंड से 'लगान' वसूलने की बारी

    2 hours ago

    1

    0

    भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की है। भारतीय खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से करारी शिकस्त देते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। खेल प्रेमियों का कहना है,कि टीम की इस फॉर्म को देखकर लग रहा है कि इस बार वर्ल्ड कप का खिताब भारत ही आएगा। फैंस बोले- 2017 का बदला पूरा हुआ, 83 वाली यादें हुईं ताजा मैदान पर जीत की मुहर लगते ही सड़कों पर तिरंगा लहराने लगा। जीत की खुशी साझा करते हुए भारतीय टीम के प्रशंसक ज्ञानेश मिश्रा ने बताया कि, वेस्टइंडीज की टीम पिछले कुछ मैचों से काफी अच्छी लय में थी, लेकिन भारत ने उन्हें हराकर अपना दबदबा साबित कर दिया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, "आज की जीत ने 2017 की यादें ताजा कर दीं और उसका बदला भी ले लिया। मुझे आज भी वो दिन याद है जब 1983 में कपिल देव की कप्तानी में भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर इतिहास रचा था। तब हम बहुत छोटे थे और अहमदाबाद में मैच देखने के बाद पूरी दुनिया सड़कों पर आ गई थी, आज वैसा ही मंजर फिर दिख रहा है।" भक्ति और शक्ति का संगम: 'जय श्री श्याम' के नारों से गूंजा इलाका जीत का जश्न सिर्फ खेल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें आस्था का रंग भी देखने को मिला। श्याम महोत्सव के आयोजन में जुटे ब्रजमोहन मिश्रा ने कहा कि,सेमीफाइनल में जगह पक्की होने की खुशी शब्दों में बयान नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा, “यह हमारा सातवां श्याम महोत्सव है और बाबा की कृपा देखिए कि आज भारत ने जीत दर्ज की है। हम बेहद खुश हैं और बस यही कहेंगे जय श्री श्याम!” अब इंग्लैंड की खैर नहीं, फैंस बोले- सूद समेत वसूलेंगे ‘लगान’ सेमीफाइनल की राह साफ होते ही अब प्रशंसकों की नजरें अगले मुकाबले पर हैं। भारतीय टीम की इस जीत पर उत्साहित प्रशंसक ने सीधे तौर पर इंग्लैंड को चुनौती दे डाली। उन्होंने कहा, "अब इंग्लैंड को हराने की बारी है। हम उनसे पुराना सारा 'लगान'वसूल करेंगे। इंडिया की जीत अब रुकने वाली नहीं है और भगवान ने चाहा तो हम फाइनल जीतकर एक ऐसा जश्न मनाएंगे जिसे दुनिया देखती रह जाएगी।" भारतीय टीम के इस प्रदर्शन ने करोड़ों फैंस की उम्मीदों को पंख लगा दिए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि सेमीफाइनल में टीम इंडिया अपनी इस लय को बरकरार रखते हुए फाइनल की ट्रॉफी तक कैसे पहुंचती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बर्रा में आवारा कुत्तों को भगाने पर विवाद:पड़ोसी ने पिता-पुत्र को पीटा, पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा
    Next Article
    आगरा में 77 वर्षीय बुजुर्ग से 60 लाख की ठगी:साइबर ठगों ने क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर लगाया चूना,पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment