Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में आज दोपहर में भी होगी पानी की सप्लाई:होली पर सुबह-शाम के अलावा दोपहर में होगी सप्लाई, जलकल ने जारी किए नंबर

    4 hours ago

    1

    0

    आगरा में होली पर पानी की कमी नहीं रहेगी। जलकल विभाग ने रंग खेलने के बाद बढ़ने वाली मांग को देखते हुए विशेष व्यवस्था की है। सुबह और शाम की नियमित सप्लाई के साथ दोपहर में 2 घंटे अतिरिक्त पानी की सप्लाई होगी। जिससे कि लोगों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े। बढ़ जाती है पानी की डिमांड त्योहार पर पानी की मांग 20 से 30% तक बढ़ जाती है। इसे ध्यान में रखकर पालड़ा फॉल से आने वाले 150 क्यूसेक गंगाजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। इसमें 140 क्यूसेक आगरा को मिलता है। सिकंदरा वाटर वर्क्स की 144 एमएलडी आपूर्ति बनाए रखने के लिए यमुना जल का भी उपयोग होगा। इंटेकवेल की सफाई पहले ही कर ली गई है।महाप्रबंधक एके राजपूत ने बताया कि लीकेज या खराबी से निपटने के लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात है। सभी पंपिंग स्टेशनों पर 24 घंटे ड्यूटी रहेगी। जरूरत पड़ने पर टैंकर भेजे जाएंगे। टैंकर के लिए संपर्क करें टोल-फ्री नंबर: 1800-2702722 कंट्रोल रूम: 8192095401 व्हाट्सएप नंबर: 8192095212 सुमित पचौरी (पीएचएस): 8192095225 आज नहीं उठेगा कूड़ा होली की छुट्टी के चलते 4 मार्च को नगर निगम के सफाई कर्मचारी सफाई कार्य नहीं करेंगे। इसके चलते बुधवार को शहर से कूड़ा नहीं उठ पाएगा। कर्मचारी गुरुवार को ही ड्यूटी पर आएंगे। हालांकि सफाई कर्मचारियों ने छुट्‌टी के बावजूद सोमवार और मंगलवार को सफाई का काम किया था। नगर निगम अधिकारियों की अपील है कि लोग घर का कचरा अपने डस्टबिन में ही रखें और इधर-उधर न फेंके। गुरुवार को जब डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन वाहन आएं, तब ही कचरा दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में आज धूमधाम से मनाई जाएगी होली:चौक से हजरतगंज तक रंगों की धूम, कई बड़े आयोजनों में शामिल होंगे नेता और व्यापारी
    Next Article
    फिरोजाबाद में महिला ने की आत्महत्या:देवर पर प्रताड़ना का आरोप, दो दिन पहले की थी मारपीट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment