Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में आज धूमधाम से मनाई जाएगी होली:चौक से हजरतगंज तक रंगों की धूम, कई बड़े आयोजनों में शामिल होंगे नेता और व्यापारी

    4 hours ago

    1

    0

    नवाबों के शहर लखनऊ में आज होली का त्योहार पूरे उत्साह और पारंपरिक अंदाज में मनाया जाएगा। पुराने लखनऊ से लेकर नए इलाकों तक रंग-गुलाल, संगीत और होली मिलन समारोहों की धूम रहेगी। शहर के कई प्रमुख स्थानों पर बड़े आयोजन किए जा रहे हैं, जहां आम लोगों के साथ-साथ राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां भी शामिल होंगी। पुराने लखनऊ की मशहूर चौक की होली में प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक शामिल होकर लोगों के साथ रंग खेलेंगे। वहीं पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा भी पुराने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेकर होली के रंग में सराबोर नजर आएंगे। पुराने लखनऊ की होली में खास उत्साह चौक, नक्खास, अकबरी गेट और आसपास के इलाकों में पारंपरिक अंदाज में होली मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चौक की होली को शहर की सबसे चर्चित होली में गिना जाता है, जहां बड़ी संख्या में लोग ढोल-नगाड़ों और गुलाल के साथ जश्न मनाते हैं। इस आयोजन में स्थानीय व्यापारी, सामाजिक संगठन और जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। अमीनाबाद और हजरतगंज में भी होंगे बड़े आयोजन शहर के प्रमुख बाजार अमीनाबाद और हजरतगंज में भी होली मिलन समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। अमीनाबाद के व्यापारियों की होली हर साल की तरह इस बार भी आकर्षण का केंद्र रहेगी, जहां व्यापारी एक-दूसरे को गुलाल लगाकर त्योहार की शुभकामनाएं देंगे। वहीं हजरतगंज में भी कई सामाजिक और व्यावसायिक संगठनों की ओर से वीआईपी होली मिलन कार्यक्रम रखे गए हैं, जिनमें शहर की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी। व्यापारियों की होली में उमड़ेगा उत्साह लखनऊ के प्रमुख बाजारों के व्यापारी संगठनों ने अलग-अलग स्थानों पर होली मिलन समारोह आयोजित किए हैं। इन आयोजनों में रंग-गुलाल, फूलों की होली, संगीत और पारंपरिक पकवानों के साथ त्योहार मनाया जाएगा। व्यापारियों का कहना है कि होली आपसी भाईचारे और मेल-मिलाप का त्योहार है, इसलिए हर साल इसे बड़े उत्साह से मनाया जाता है। पानी और सफाई के लिए किए गए विशेष इंतजाम नगर निगम की ओर से शहर के प्रमुख आयोजनों वाले स्थानों पर पानी के टैंकर और सफाई व्यवस्था की विशेष तैयारी की गई है। जहां-जहां बड़े आयोजन हो रहे हैं, वहां पानी की उपलब्धता और बाद में सफाई के लिए अतिरिक्त टीमें तैनात की गई हैं ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। सुरक्षा के लिए पुलिस और प्रशासन सतर्क होली के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन ने शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रमुख चौराहों पर निगरानी बढ़ाई गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए लगातार गश्त की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में पूर्व पति ने पत्नी की हत्या की:प्रेमी के साथ रह रही थी महिला, पति भी घायल, प्रेमी पर किया तेजाब से हमला
    Next Article
    आगरा में आज दोपहर में भी होगी पानी की सप्लाई:होली पर सुबह-शाम के अलावा दोपहर में होगी सप्लाई, जलकल ने जारी किए नंबर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment