Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में आंखों में मिर्च डालकर 8 लाख की लूट:खेत बेचकर जा रहा था बैंक का कर्ज चुकाने, 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गए बदमाश

    9 hours ago

    1

    0

    आगरा के कस्बा फतेहाबाद में शुक्रवार शाम दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई। बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने खेत बेचकर लौट रहे दो लोगों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उनसे आठ लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। पीड़ितों की पहचान भगवती प्रसाद के बेटे निहाल सिंह और उनके चाचा बच्चूसिंह के रूप में हुई है। दोनों स्प्लेंडर बाइक से गांव लौट रहे थे। भगवती प्रसाद ने बताया कि उन्होंने बैंक से तीन लाख रुपये का ऋण लिया था, जो ब्याज सहित आठ लाख रुपये हो गया था। इस कर्ज को चुकाने के लिए उन्होंने अपना खेत बेचा था। मिर्च पाउडर डालकर छीना रुपयों से भरा बैग घटना के समय भगवती प्रसाद फतेहाबाद बाईपास रोड पर शुक्रवार को लगने वाले बाजार में सामान खरीदने के लिए रुक गए थे, जबकि निहाल सिंह और बच्चूसिंह रुपये लेकर गांव की ओर निकल गए। जब दोनों गांव अई में प्रेमचंद डीलर के घर के पास मोड़ पर पहुंचे, तभी पीछे से बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। इसके बाद बदमाश उनके पास रखा आठ लाख रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बैग न छोड़ने पर 50 मीटर तक घसीटा बच्चूसिंह ने बताया- बदमाश जब बैग छीन रहे थे तो उन्होंने उसे पकड़ रखा था। इस दौरान बदमाश उन्हें करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गए। बाद में गोली मारने की धमकी देने पर उन्हें बैग छोड़ना पड़ा। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर तरुण धीमान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में पंचायत चुनाव, बीएलओ को मिलेगा प्रोत्साहन:ई-बीएलओ ऐप पर मतदाता जानकारी दर्ज करने पर सम्मान
    Next Article
    लखीमपुर के पलिया में बंद पड़े तीन घरों में चोरी:लाखों के जेवर और नकदी पर चोरों ने किया हाथ साफ, चोरी की रिपोर्ट दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment