Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में पंचायत चुनाव, बीएलओ को मिलेगा प्रोत्साहन:ई-बीएलओ ऐप पर मतदाता जानकारी दर्ज करने पर सम्मान

    1 hour ago

    1

    0

    इटावा में पंचायत चुनाव की तैयारी के बीच अच्छा काम करने वाले बीएलओ को प्रोत्साहन राशि देने का फैसला किया गया है। ई बीएलओ ऐप पर मतदाताओं की जानकारी दर्ज करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आठ बीएलओ का चयन किया गया है। इन्हें प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना श्रेणी में कुल दस हजार से लेकर तीन हजार रुपये तक की राशि दी जाएगी। प्रशासन के अनुसार आयोग से धनराशि मिल चुकी है और जल्द ही यह रकम संबंधित बीएलओ के बैंक खातों में भेज दी जाएगी। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2026 के लिए निर्वाचक नामावली का वृहद पुनरीक्षण कराया जा रहा है। इस प्रक्रिया के तहत बीएलओ द्वारा ई बीएलओ ऐप पर मतदाताओं की जानकारी दर्ज की जा रही है। जिन बीएलओ ने 50 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं की प्रविष्टि कर उत्कृष्ट कार्य किया है, उन्हें प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया गया है। इस योजना के तहत जनपद इटावा में आठ बीएलओ को प्रोत्साहन राशि के लिए चुना गया है। प्रथम स्थान पर विकास खंड जसवंतनगर की ग्राम पंचायत बाउथ के बीएलओ योगेन्द्र सिंह रहे हैं, जिन्हें 10 हजार रुपये मिलेंगे। दूसरे स्थान पर जसवंतनगर के ही अधियापुर ग्राम पंचायत के बीएलओ सत्य प्रकाश को 8 हजार रुपये दिए जाएंगे। तीसरे स्थान पर महेवा ब्लॉक के जैतपुर ग्राम पंचायत की बीएलओ स्वाती शर्मा कोम मिलेगी। इसके अलावा सांत्वना श्रेणी में पांच बीएलओ को तीन तीन हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इनमें महेवा ब्लॉक के अहेरीपुर ग्राम पंचायत के विकास द्विवेदी, जसवंतनगर के मलाजनी के सर्वेश कुमार, धरवार के अनूप सिंह, तिजौरा के हरगोविंद और महेवा के निवाड़ी कला के रणवीर सिंह शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में महिला की संदिग्ध हालात में मौत:मायके वालों ने पति पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया
    Next Article
    आगरा में आंखों में मिर्च डालकर 8 लाख की लूट:खेत बेचकर जा रहा था बैंक का कर्ज चुकाने, 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गए बदमाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment