Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में बीच सड़क पर कार पर पथराव; VIDEO:थाने से लौट रहे युवक को घेरा, आरोपी लाइव VIDEO बनाकर पुलिस को देता रहा गालियां

    14 hours ago

    1

    0

    आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में कालिंदी विहार में राज चौहान की हत्या के बाद पुलिस रंगबाजों पर अंकुश लगाने की बात कर रही थी, लेकिन इलाके में अभी भी रंगबाजों का आतंक है। रंगबाजी की एक और घटना सामने आई है। शनिवार शाम करीब 8 बजे डेढ़ दर्जन से अधिक युवकों ने बीच सड़क पर एक कार को रोककर उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने गाड़ी पर जमकर पथराव किया, जिससे कार सवार लोग घायल हो गए। पुलिस ने नामजद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस जब एक आरोपी के घर गई तो उसने पुलिस पर ही हावी हो गया। सोशल मीडिया पर लाइव कर पुलिस को गालियां दी। पुलिस महज वीडियो बनाकर लौट आई। अब पढ़िए पूरा मामला राहुल सिंह ने पुलिस को बताया कि वो अपने भाई व एक दोस्त के साथ रात को ट्रांस यमुना थाने में आधार कार्ड की कॉपी जमा करने गए थे। थाने से वापस निकलने पर रास्ते में करीब 15 लड़कों ने गाड़ी रोक ली। देखते ही देखते आरोपियों ने कार पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पथराव में कार के शीशे टूट गए और अंदर बैठे लोगों को चोटें आईं। घायलों ने किसी तरह मौके से निकलकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। बताया जा रहा है कि पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवकों की दबंगई साफ दिखाई दे रही है। पुलिस ने मामले में 6 नामजद मंजीत सिसौदिया, शिब्बू ठाकुर, मनीष यादव, हरदेव ठाकुर, मोहित सविता व रुद्र यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अन्य अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा रही है। थाना ट्रांस यमुना पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस चुपचाप लौट आई घटना के बाद पुलिस आरोपी शिब्बू चौधरी के घर पर गई। आरोपी ने पुलिस को देखते ही फेसबुक लाइव कर गालियां देना शुरू कर दिया। वो पुलिस से अभद्रता करने लगा। बोला ये पुलिस वाले मेरे घर आए हैं। मैं सबकी ऐसी तैसी कर दूंगा। पुलिस को गंदी-गंदी गाली देना लगा। पुलिस उसका वीडियो बनाती रही। पुलिस ने उससे कहाकि आराम से बात करो। तुम नशे में हो, तो वो उल्टा पुलिस वालों से कहने लगा कि तुम नशे में हो। तुम सबको दिक्कत हो जाएगी। क्षेत्रीय विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह का नाम लेता रहा। इस मामले में डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिस युवक ने पुलिस से अभद्रता की है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में महेश्वर प्रसाद को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार:शिक्षा में योगदान को मिली पहचान, विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई
    Next Article
    गोरखपुर में माह-ए-रमजान की तैयारियां शुरू:18 फरवरी को देखा जाएगा चांद, 12 घंटा 51 मिनट का होगा पहला रोजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment