Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में महेश्वर प्रसाद को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार:शिक्षा में योगदान को मिली पहचान, विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई

    15 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में सरदारनगर इलाके के लेडी प्रसन्न कौर इंटर कॉलेज की अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता महेश्वर प्रसाद त्रिपाठी का चयन राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए किया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके लंबे और निरंतर कार्य को देखते हुए यह सम्मान दिया जा रहा है। उनके चयन से विद्यालय परिवार और क्षेत्र में खुशी है। महेश्वर प्रसाद त्रिपाठी को यह पुरस्कार अंग्रेजी विषय को आसान भाषा में समझाने, नियमित अनुशासन बनाए रखने और स्कूल के कामों को जिम्मेदारी से निभाने के लिए मिला है। छात्र उन्हें साफ, सीधे और समझ में आने वाले तरीके से पढ़ाने वाले शिक्षक के रूप में जानते हैं। शिक्षा से जुड़ा पारिवारिक रिश्ता महेश्वर प्रसाद त्रिपाठी गगहा ब्लॉक के बेलसड़ा गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता पं. शिवराम त्रिपाठी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। परिवार में शिक्षा का माहौल होने के कारण वे शुरू से ही अध्यापन से जुड़े रहे। महेश्वर प्रसाद त्रिपाठी की नियुक्ति साल 1987 में हुई थी। तब से वे लगातार अंग्रेजी भाषा पढ़ा रहे हैं। करीब 39 साल के अनुभव के दौरान उन्होंने सैकड़ों छात्रों को अंग्रेजी विषय में मार्गदर्शन दिया है। उनके कई शोध लेख शैक्षणिक पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। वे कुछ पत्रिकाओं के संपादन कार्य से भी जुड़े रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन को दिया श्रेय राज्य अध्यापक पुरस्कार मिलने पर महेश्वर प्रसाद त्रिपाठी ने ईश्वर का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने पढ़ाने के लिए अच्छा और सहयोगपूर्ण माहौल दिया, जिससे वे अपना काम ईमानदारी से कर सके। पुरस्कार की खबर मिलने के बाद विद्यालय में शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों में खुशी देखी गई। लोगों ने कहा कि यह सम्मान पूरे विद्यालय और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। महेश्वर प्रसाद त्रिपाठी के चयन पर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य, जनप्रतिनिधियों, शिक्षा अधिकारियों और अन्य लोगों ने बधाई दी और उनके कार्य की सराहना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में शुरू हुआ राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान:स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को मिलेंगी मुफ्त दवा
    Next Article
    आगरा में बीच सड़क पर कार पर पथराव; VIDEO:थाने से लौट रहे युवक को घेरा, आरोपी लाइव VIDEO बनाकर पुलिस को देता रहा गालियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment