Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में भाई दूज पर बस स्टैंडों पर उमड़ी भीड़:सीट के लिए मारामारी, खड़े होकर करनी पड़ रही यात्रा

    4 hours ago

    1

    0

    आगरा में भाई दूज पर आगरा के बस स्टैंडों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। बहनें भाई को टीका करने के लिए अपने मायके और ससुराल की ओर जा रही हैं। सुबह से ही आईएसबीटी और ईदगाह बस स्टैंड पर यात्रियों का हुजूम नजर आ रहा है। हर बस में सीट के लिए मारामारी मची हुई है। कई यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ रही है। भीड़ का आलम यह है कि बस आते ही यात्री उसमें चढ़ने के लिए टूट पड़ रहे हैं। महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। कई बहनें भाइयों के लिए मिठाई और उपहार लेकर जा रही हैं। लेकिन बस में जगह न मिलने से उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है। परिवहन विभाग ने किए अतिरिक्त इंतजाम यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए परिवहन विभाग ने अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि भाई दूज को देखते हुए सभी प्रमुख रूटों पर फेरे बढ़ा दिए गए हैं। दिल्ली, नोएडा, भरतपुर और ग्वालियर रूट पर सबसे ज्यादा यात्री हैं। इन्हीं रूटों पर सबसे अधिक बसें भी लगाई गई हैं। अधिकारियों का दावा परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों के लिए अधिक फेरे बढ़ाए गए हैं। अगर लगेगा कि बस कम है और यात्रियों की संख्या बढ़ रही है, तो और बसें लगाई जाएंगी। लेकिन अभी ऐसा नहीं लग रहा है। अभी कहीं भी बस की कमी नहीं दिख रही है। दिल्ली-नोएडा रूट पर सबसे ज्यादा दबाव दिल्ली, नोएडा, भरतपुर और ग्वालियर के यात्री सबसे ज्यादा हैं। लेकिन बस भी इन रूट पर सबसे अधिक है। इसके बावजूद शाम के समय भीड़ और बढ़ने की संभावना है। विभाग ने चालकों और परिचालकों को अलर्ट पर रखा है। यात्रियों की नाराजगी वहीं, यात्रियों का कहना है कि दावे तो बहुत किए जा रहे हैं, लेकिन हकीकत में बस में सीट नहीं मिल रही है। खड़े होकर यात्रा करनी पड़ रही है। कई यात्री प्राइवेट बसों का सहारा ले रहे हैं, जहां उनसे मनमाना किराया वसूला जा रहा है। विभाग ने यात्रियों से अपील की है कि वे बस स्टैंड पर ही टिकट लें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में सलाखों के पीछे भैयादूज की धूम:भाइयों को तिलक करने जेल पहुंचीं बहनें, शिफ्ट में कराई गई मुलाकात
    Next Article
    सहारनपुर में भाई को बंधक बनाया:प्रॉपर्टी विवाद के बाद तीन साथियों के साथ उठाकर ले जाने और पीटने का आरोप, चार पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment