Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में भाजपा नेता की स्कॉर्पियो में लगाई आग:घर के बाहर खड़ी थी कार, CCTV में दिखा आरोपी; पुलिस शिनाख्त में जुटी

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में सोमवार देर रात घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो कार में एक युवक ने आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के दौरान आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कार भाजपा नेता की बताई जा रही है। वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक युवक कार में आग लगाते हुए दिखाई दे रहा है। पानी की टंकी के पास हुई घटना घटना फेस-2 स्थित पानी की टंकी के पास की बताई जा रही है। सोमवार देर रात अचानक स्कॉर्पियो से आग की लपटें उठने लगीं। आशंका है कि अज्ञात युवक ने किसी ज्वलनशील पदार्थ का इस्तेमाल कर कार में आग लगाई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी गाड़ी उसकी चपेट में आ गई। CCTV में कैद हुआ आरोपी घटना के बाद सामने आए CCTV फुटेज में एक युवक स्कॉर्पियो में आग लगाते हुए नजर आ रहा है। सूचना मिलने पर थाना एत्माद्दौला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस फुटेज के आधार पर युवक की पहचान करने में जुटी है। आग लगाने की वजह स्पष्ट नहीं फिलहाल स्कॉर्पियो में आग लगाने के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस आरोपी की तलाश के साथ ही घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। कार भाजपा नेता की होने के कारण घटना को लेकर इलाके में चर्चा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिप्टी-सीएम बृजेश पाठक कल एक दिवसीय दौरे पर संतकबीरनगर आएंगे:जिला अस्पताल का करेंगे निरीक्षण, एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था परखी
    Next Article
    लाइट के 200 रुपए मांगने पर युवक को पीटा:पीलीभीत में दिव्यांग युवक की इलाज के दौरान मौत; परिवार ने हत्या का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment