Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिप्टी-सीएम बृजेश पाठक कल एक दिवसीय दौरे पर संतकबीरनगर आएंगे:जिला अस्पताल का करेंगे निरीक्षण, एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था परखी

    2 hours ago

    1

    0

    डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर संतकबीरनगर आएंगे। इस दौरान वे संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगे और नेशनल हाईवे स्थित डी वेलेंसिया होटल का उद्घाटन करेंगे। उनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व यातायात व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी हैं। एसपी ने हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक परखी व्यवस्था पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड, सेफ हाउस, संयुक्त जिला चिकित्सालय, निर्धारित मार्गों और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। वीवीआईपी सुरक्षा के निर्देश एसपी ने अधिकारियों को वीवीआईपी सुरक्षा नियमों का पालन करने और निर्धारित स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और आपात स्थिति से निपटने के लिए जरूरी तैयारियां समय से पूरी करने को कहा। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों को आपसी समन्वय से काम करने और सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। ये अधिकारी रहे मौजूद निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश, खलीलाबाद के क्षेत्राधिकारी प्रियम राजशेखर पाण्डेय, कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे, यातायात प्रभारी परमहंस और एसपी के पीआरओ पीके गुप्ता समेत अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:साथी घायल, दोनों मेला देखने जा रहे थे
    Next Article
    आगरा में भाजपा नेता की स्कॉर्पियो में लगाई आग:घर के बाहर खड़ी थी कार, CCTV में दिखा आरोपी; पुलिस शिनाख्त में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment