Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:अंबेडकरनगर में रिटायर्ड दरोगा ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड किया

    3 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर में रिटायर्ड दरोगा ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। वह सोमवार सुबह घर से वॉकिंग करने निकले थे। सुबह 8 बजे रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन के सामने कूद गए। तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से शव क्षत-विक्षत हो गया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को पॉलीथिन में लपेटकर कब्जे में लिया गया। फिर परिजनों को मौत की सूचना दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घरेलू विवाद की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र की है। पढ़िए पूरी खबर… गाजियाबाद में रेडीमेड गारमेंट दुकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों ने पाया काबू गाजियाबाद में शनिवार देर रात एक रेडीमेड गारमेंट की दुकान में भीषण आग लग गई। भड़की आग ने देखते ही देखते पूरे बिल्डिंग को चपेट में लिया। दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर फायर बिग्रेड की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 40 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे आसपास की दुकानें आग की चपेट में आने से बच गईं। मामला लोनी थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर…. झांसी कलेक्ट्रेट में वकीलों ने दरोगा को दौड़ाया: सिपाही से मोबाइल छीना, मारपीट की; पुलिस ने जारी की 3 फुटेज झांसी में शुक्रवार को हुए वकीलों और पुलिस के बीच झड़प के बाद रविवार रात को पुलिस ने 3 सीसीटीवी फुटेज जारी किए। दो फुटेज में नजर आ रहा है कि वकील कलेक्ट्रेट में डीएम ऑफिस के पास प्रदर्शन कर रहे हैं। एक सिपाही भूपेंद्र अपने मोबाइल में उनकी वीडियो बना रहा है। कुछ वकीलों ने उसका मोबाइल छीन लिया। तभी दरोगा मोहित कुमार पहुंच गए। आक्रोशित कुछ वकील दोनों को धक्का देते हुए पीटते हैं और फिर दौड़ा लेते हैं। दरोगा मोहित की तहरीर पर नवाबाद पुलिस ने 4 वकीलों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, लूट, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। उधर, वकीलों ने भी 2 नवंबर को अनशन का अल्टीमेटम दिया है। पढ़िए पूरी खबर… सुल्तानपुर में अफेयर के विवाद में लड़की और युवक ने आग लगाई, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर सुल्तानपुर में शनिवार देर शाम प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद एक लड़की और युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। आग लगते ही दोनों चीखने-चिल्लाने लगे। परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई और दोनों को सीएचसी प्रतापपुर कमैचा पहुंचाया। यहां से दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मामला चांदा कोतवाली क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर… भाजपा ने प्रकोष्ठों का गठन किया, युवा मोर्चा की प्रदेश टीम का इंतजार बरकरार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार शाम पार्टी के अग्रिम प्रकोष्ठों का गठन किया है। एडवोकेट प्रशांत सिंह अटल को विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाया है। वहीं विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान को शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ और पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा को वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। विधि प्रकोष्ठ में राम प्रताप सिंह चौहान, रणजीत सिंह कुशवाहा, वासुदेव माहौर, शीतला प्रसाद गौड, शिव भगवान गोस्वामी और जयवर्धन त्रिपाठी को सह संयोजक नियुक्त किया है। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    6 मिनट की देरी से पहुंचे अभ्यर्थी की छूटी परीक्षा:लखनऊ में चेकिंग के दौरान उतरवाईं बालियां, PET परीक्षा का आज आखिरी दिन
    Next Article
    भाई से विवाद के बाद कांस्टेबल ने सुसाइड किया:आगरा में घरवाले शादी का दबाव बना रहे थे, मोबाइल छीनकर ले गए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment