Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में बस पलटने से 1 की मौत, 12 घायल:ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हादसा, कानपुर से गुड़गांव जा रही थी

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात करीब 2 बजे एक डबल डेकर बस नींद की झपकी आने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। बस कानपुर से गुड़गांव जा रही थी। मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर फतेहाबाद पुलिस, यूपीड़ा की टीम और 108 व 102 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घायलों को बस के नीचे से निकालकर अस्पताल भिजवाया। दो घायलों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसा जिला मुख्यालय से 29 किलोमीटर दूर फतेहाबाद थाना क्षेत्र में हुआ। देखिए हादसे की तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला…. फतेहाबाद थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ हाइवे पर शताब्दी ट्रैवल्स की प्राइवेट डबल डेकर बस देर रात करीब 2 बजे अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस कानपुर की थी और कानपुर से गुड़गांव जा रही थी। बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। ड्राइवर को नींद की झपकी आने से बस बेकाबू होकर पुलिया के डिवाइडर से टकराई और पलट गई। बस के पलटते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। कई लोग बस के पहिए के नीचे दब गए। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। तत्काल पुलिस हादसे की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर फतेहाबाद पुलिस यूपीड़ा की टीम और 108 व 102 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने सभी घायलों को निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, 2 को गंभीर हालत में आगरा जिला अस्पताल रेफर किया गया। करीब 2 दर्जन घायलों को फतेहाबाद सीचएचसी में भर्ती कराया। हादसे के बाद हाइवे पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। लोग रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म होने के इंतजार करते रहे। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को रास्ते से हटाकर किनारे खड़ा किया। एक दर्जन से अधिक यात्री घायल घायलों में अनुराग द्विवेदी (30) निवासी पनकी कानपुर, अजय सिंह (25) निवासी औरैया, विवेक सिंह (24) निवासी कानपुर देहात, अरविंद (49), भोले सिंह (25) निवासी नगीना कानपुर देहात, आदित्य (32) निवासी कानपुर, प्रशांत (33) निवासी कानपुर, दीपक (26) निवासी कानपुर, गुलफशा (36) निवासी रावतपुर कानपुर, नंदन (33) निवासी फतेहाबाद आगरा, सरवन (48) निवासी पनकी कानपुर, नेहा (23) निवासी बड़ा शाहपुर गुरुग्राम, राहुल निवासी कानपुर, बबलू (28) निवासी वर्रा कानपुर, देवेश (23) निवासी कामादेव कानपुर और राहुल (32) निवासी घंटाघर कानपुर शामिल हैं। इनके अलावा भी कई अन्य यात्रियों को चोटें आई हैं। घायलों को सीएचसी में कराया गया भर्ती सीएचसी फतेहाबाद में घायलों का उपचार किया गया। चार से पांच यात्रियों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया है। अन्य यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया हादसे में एक यात्री की मौत हो गई और 2 गंभीर घायलों को आगरा रेफर किया गया है। अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं और उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सावन के तीसरे सोमवार पर लोधेश्वर धाम में भीड़:बाराबंकी में खराब मौसम और बारिश के बावजूद उमड़े श्रद्धालु
    Next Article
    फर्रुखाबाद DM-SP ने पांचाल घाट पर व्यवस्थाएं जांचीं:कांवड़ियों को असुविधा न हो, अधिकारियों को दिए मुस्तैदी के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment