Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सावन के तीसरे सोमवार पर लोधेश्वर धाम में भीड़:बाराबंकी में खराब मौसम और बारिश के बावजूद उमड़े श्रद्धालु

    2 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी के रामनगर स्थित पौराणिक लोधेश्वर महादेव धाम में सावन के तीसरे सोमवार को भारी भीड़ उमड़ी। खराब मौसम और लगातार बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु रविवार देर रात से ही मंदिर पहुंचने लगे। भक्तों ने 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारों के साथ भगवान लोधेश्वर महादेव का दर्शन-पूजन कर जलाभिषेक किया। सावन माह की शुरुआत से ही लोधेश्वर महादेव धाम में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। तीसरे सोमवार को अयोध्या, गोंडा, बहराइच, सीतापुर और लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कांवड़िए और शिवभक्त महादेवा पहुंचे। पवित्र जल लेकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए। मंदिर में जलाभिषेक का सिलसिला रविवार देर रात से शुरू होकर सोमवार को भी जारी रहा। बारिश के कारण मौसम खराब रहा, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। लगातार लगभग तीन घंटे तक हुई बारिश से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव हो गया, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन और दर्शन में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने, यातायात व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने में लगे रहे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखी। खराब मौसम के बावजूद लोधेश्वर महादेव धाम में भक्तों की आस्था और उत्साह बना रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में सुबह से रिमझिम बारिश जारी:अगले 24 घंटे में भारी बरसात का अलर्ट, 30km की रफ्तार से चलेगी हवा
    Next Article
    आगरा में बस पलटने से 1 की मौत, 12 घायल:ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हादसा, कानपुर से गुड़गांव जा रही थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment