Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में बादल छाए, दिन में बारिश के आसार:सुबह से चल रही हवा, कल से 14 अगस्त तक ऐसा ही रहेगा मौसम

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा में सोमवार सुबह से बादल छाये हुए हैं। बीच-बीच में सूरज की लुका-छुपी भी चल रही है। सामान्य से ज्यादा हवा चल रही है। मौसम सुहावना हो गया है। उमसभरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। दिन में एक या दो बार बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 14 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई है। रविवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यनूतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जोकि सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। अगले 5 दिन मौसम का हाल जानिए मौसम विभाग के अनुसार, आज दिनभर बादल छाए रहेंगे। दिन में एक या दोबार बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 14 अगस्त तक तेज हवाओं के साथ ही बारिश क संभावना जताई है। इसके बाद अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा। इस बीच अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सामान्य से 6 फीसद अधिक बारिश आगरा में इस मानसून में ज्यादा बारिश नहीं हुई है। अब तक सामान्य से सिर्फ 6 फीसद अधिक बारिश हुई है। ये ग्राफ भी शुक्रवार को हुई बारिश के बाद ही बढ़ा है। इससे पहले आगरा में सामान्य से भी कम बारिश रिकॉर्ड की गई थी। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून में आगरा में 302.5 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि 321.4 मिमी ही बारिश हुई। इस तरह आगरा में सामान्य से 6 फीसद अधिक बारिश दर्ज की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नगर परिक्रमा में शिवमय हुआ आगरा:भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम, डमरू-घंटारी की गूंज और भंडारों से सजी आगरा की सड़कें
    Next Article
    सावन के दूसरे सोमवार को देवकली धाम में भीड़:औरैया में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment