Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नगर परिक्रमा में शिवमय हुआ आगरा:भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम, डमरू-घंटारी की गूंज और भंडारों से सजी आगरा की सड़कें

    3 hours ago

    2

    0

    आगरा में रविवार को नगर परिक्रमा में आगरा पूरी तरह शिवमय नजर आया। बम-बम भोले के जयकारों से गूंजती सड़कों पर शिवभक्त भोले की भक्ति में लीन नजर आए। आस्था का यह नजारा हर किसी का मन मोह रहा था। परिक्रमा में शामिल श्रद्धालुओं के हाथों में डमरू और मंजीरे थे। कई भक्तों की कमर में घंटारी बंधी थी तो कोई त्रिशूल लेकर चल रहे थे। भगवा वस्त्र, रुद्राक्ष की माला और माथे पर त्रिपुंड लगाए शिवभक्तों की टोलियां पूरे शहर में भक्ति की लहर दौड़ाती हुई आगे बढ़ रही थीं। कोई भजन गाते हुए चल रहा था तो कोई भोले के गीतों पर थिरकते हुए नजर आया। इस दौरान शहर के लोगों का सेवा भाव भी देखते ही बन रहा था। भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम पूरे शहर में देखने को मिला। शहर के कोने-कोने में, हर कदम पर लोगों ने भोले के भक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था कर रखी थी। जगह-जगह भंडारे, शरबत, फल और पानी के स्टॉल लगे थे। सेवा समितियों के स्वयंसेवक श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटते और उनकी मदद करते दिखाई दिए। घरों की छतों और दुकानों के सामने खड़े लोग भी पुष्प वर्षा कर भक्तों का स्वागत कर रहे थे। तस्वीरें देखिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कंधों पर कांवड़, आंखों में पढ़ाई का सपना:माता-पिता दिव्यांग, फीस भरने के पैसे नहीं; हरिद्वार पहुंच चारों बच्चे बोले- बाबा स्कूल से निकाला
    Next Article
    आगरा में बादल छाए, दिन में बारिश के आसार:सुबह से चल रही हवा, कल से 14 अगस्त तक ऐसा ही रहेगा मौसम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment