Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में चाबी बनाने वालों पर चोरी का शक:अलमारी के लॉकर में रखे जेवर हुए चोरी, पीड़ित का पुलिस पर लापरवाही का आरोप

    15 hours ago

    1

    0

    आगरा के थाना शाहगंज अंतर्गत अयोध्या कुंज निवासी राहुल सिंह के घर की अलमारी से जेवरात चोरी हो गए। घरवालों ने ताला-चाबी बनाने वाले दो लोगों पर चोरी का शक जताया है। उनका कहना है कि पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उनकी एफआईआर दर्ज की। इतना ही नहीं आरोपियों से पूछताछ भी नहीं की। राहुल सिंह ने बताया कि 3 जुलाई की दोपहर में उनकी पत्नी अनीता ने गली में ताला सही करने आए दो लोगों को अलमारी का लॉक सही करने के लिए बुलाया। इसमें एक सिख युवक था। दोनों काफी देर तक लॉक सही करने का नाटक करते रहे। करीब आधे घंटे बाद उन्होंने कहाकि लॉक सही नहीं हो रहा है, कल दोबारा आकर सही करेंगे। इतना कहकर वो चले गए। जब उनकी पत्नी ने अलमारी में लॉकर चेक किया तो उसमें रखे जेवर गायब थे। उनका कहना है कि ताला बनाने वाले दोनों युवक ही चोरी करके ले गए हैं। पुलिस ने नहीं लिखा मुकदमा परिजनों का कहना है कि उन्होंने सराय ख्वाजा चौकी पर वारदात की जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने सीसीटीवी चेक किए। सीसीटीवी चेक करते हुए पुलिस थाना रकाबगंज पेट्रोल पंप के पास बालूगंज में एक होटल पर पहुंच गई। होटल में ताला बनाने वाले दोनों लोग मिले। पुलिस उन्हें चौकी पर ले आई। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद 9 जुलाई को उनकी एफआईआर दर्ज हो सकी है। पीड़ित खुलासा न होने पर शनिवार को मीडिया के सामने अपनी बात रखी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाराजा दक्ष जयंती के पूर्व निकली प्रजापति समाज की रैली:होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति हुए शामिल, युवाओं का किया धन्यवाद
    Next Article
    'राममंदिर चढ़ावा चोरी पर PM चुप क्यों':कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता बोले- हम राम विरोधी नहीं, दलित बेटी के लिए न्याय मांगना अपराध है क्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment