Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाराजा दक्ष जयंती के पूर्व निकली प्रजापति समाज की रैली:होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति हुए शामिल, युवाओं का किया धन्यवाद

    14 hours ago

    1

    0

    महाराज दक्ष प्रजापति की जयंती की पूर्व संध्या पर प्रजापति समाज की ओर से शहर में बाइक रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत दक्ष प्रजापति महाराज चौराहा, पचकुनिया से हुई, जो एमजी रोड होते हुए सूरसदन प्रेक्षागृह पहुंचकर संपन्न हुई। रैली का नेतृत्व उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने किया। इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग और युवा शामिल हुए। रैली में शामिल लोगों का धन्यवाद करते हुए मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए, इसके लिए वह सभी का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए सोफे उन्होंने हटवा दिए और खुद भी खड़े होकर संबोधन किया। मंत्री ने कहा कि जब जनता इतनी गर्मी में खड़ी होकर कार्यक्रम में शामिल हो रही है तो उनका भी सम्मान करते हुए उन्होंने बैठने की व्यवस्था हटवाकर खड़े होकर ही संबोधन देना उचित समझा। मंत्री ने समाज के लोगों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि समाज की एकजुटता और युवाओं का जोश काबिलेतारीफ है। उन्होंने कहा कि देशभर में प्रजापति समाज को एकजुट देखकर खुशी होती है और आने वाले समय में समाज अपनी मजबूत भागीदारी दर्ज कराएगा। रैली के दौरान लगा जाम, तलवारें भी लहराईं बाइक रैली के एमजी रोड से गुजरने के दौरान सड़क पर भीड़ बढ़ने से कई जगह जाम की स्थिति बन गई। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं रैली में शामिल कुछ लोगों के हाथों में तलवारें भी दिखाई दीं, जिन्हें उन्होंने रैली के दौरान लहराया। हालांकि, किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। मीडिया से बातचीत में धर्मवीर प्रजापति ने राम मंदिर में चंदा चोरी के मामले पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही हैं और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में मातृ मृत्यु दर घटाने की पहल तेज:डॉक्टरों- स्टाफ नर्सों को दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण, हर प्रसव को सुरक्षित बनाने की तैयारी
    Next Article
    आगरा में चाबी बनाने वालों पर चोरी का शक:अलमारी के लॉकर में रखे जेवर हुए चोरी, पीड़ित का पुलिस पर लापरवाही का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment