Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में फाल्गुन महोत्सव ने शहर में लगाया जाम:5 मिनट का रास्ता तय करने में लगा एक घंटा, लोगों उठानी पड़ी परेशानी

    18 hours ago

    1

    0

    आगरा में खाटू श्याम फाल्गुन महोत्सव की शोभायात्रा ने शहर को जाम के झाम में फंसा दिया। शोभायात्रा के दौरान शहर के कई हिस्सों में जाम लग गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि आगरा में मेट्रो का कार्य चल रहा है, जिसकी वजह से पूरे एमजी रोड पर बैरिकेडिंग लगी हुई है। वहीं दूसरी तरफ आगरा नगर निगम की ओर से पानी की पाइपलाइन डालने का काम भी किया जा रहा है, जिसकी वजह से शहर पर जाम का दबाव और बढ़ गया है। शोभायात्रा के दौरान मनकामेश्वर, रावत पाड़ा, सिंधी बाजार, फव्वारा मार्केट, बेलनगंज, सुल्तानगंज पुलिया, आगरा मथुरा हाईवे, एमजी रोड सहित कई सड़कों पर जाम लग गया। लोगों को घंटे तक शोभायात्रा निकालने का इंतजार करना पड़ा और वे जाम में फंसे रहे। 5 मिनट का रास्ता तय करने में लोगों को 1 घंटे का समय लगा। सड़क पर खड़े तेज धूप के नीचे जाम में लोगों के पसीने छूट गए। शोभायात्रा निकालने के बाद पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया, लेकिन सामान्य स्थिति होने में करीब 4 से 5 घंटे लग गए। जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने तो अपने वाहनों को छोड़कर बाजार में पैदल ही चलना पड़ा। पुलिस ने जाम को खुलवाने के लिए कई बार ट्रैफिक को डायवर्ट किया, लेकिन जाम की स्थिति बनी रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गांवों का सर्किल रेट नपं के अनुरूप करने की मांग:किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मुआवजा बढ़ाने की मांग की
    Next Article
    किन्नर समाज को अपने ही सदस्य से जान का खतरा:बिट्टू किन्नर पर हत्या का आरोप, एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment