Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग परेशान:एजेंसियों पर सुबह से लंबी लाइन, रातभर जागकर ऑनलाइन बुकिंग कर रहे

    7 hours ago

    1

    0

    आगरा में इन दिनों घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग परेशान हैं। हालात ऐसे हैं कि ऑनलाइन बुकिंग तक आसानी से नहीं हो पा रही। उपभोक्ता बार-बार प्रयास करने के बाद भी बुकिंग कन्फर्म नहीं करा पा रहे हैं। कई लोग रात तक जागकर मोबाइल से बुकिंग करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सिस्टम व्यस्त होने के कारण सफलता नहीं मिल रही। गैस एजेंसियों के फोन नंबरों पर लगातार कॉल किए जा रहे हैं, लेकिन ज्यादातर लोगों का कहना है कि या तो कॉल लग नहीं रही या फिर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही। इससे परेशान होकर कई उपभोक्ता सीधे एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों में सुबह से ही एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें लग रही हैं। कई लोग अपना काम-काज छोड़कर सिलेंडर के लिए घंटों इंतजार कर रहे हैं। मैनुअल बुकिंग के बाद गोदाम से खुद उठा रहे सिलेंडर एजेंसियों पर पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को वहीं से मैनुअल बुकिंग करानी पड़ रही है। इसके बाद उन्हें गोदाम से खुद सिलेंडर उठाकर ले जाना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि अचानक सप्लाई कम होने से यह स्थिति पैदा हुई है। कई परिवारों के घरों में गैस खत्म होने के कगार पर है, जिससे खाना बनाने तक की दिक्कत खड़ी हो गई है। खासकर कामकाजी लोगों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। ‘एक हफ्ते से चक्कर लगा रहे, बुकिंग नहीं हो रही’ उपभोक्ता भानु प्रताप सिंह का कहना है कि कई दिनों से गैस बुकिंग की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बुकिंग कन्फर्म नहीं हो रही। एजेंसी संचालक कह रहे हैं कि जब तक ऑनलाइन बुकिंग नहीं होगी तब तक सिलेंडर नहीं मिलेगा। वह पिछले एक हफ्ते से एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं। वहीं कागारौल निवासी आलोक ने बताया कि पांच दिन से बुकिंग की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कॉल ही नहीं लग रही। घर का सिलेंडर खत्म हो चुका है और एजेंसी पर आने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। रात 12 बजे के बाद लग रहा कॉल रामबाग निवासी प्रशांत ने बताया कि इंडेन गैस पर दिन में कई बार कॉल किया, लेकिन फोन कनेक्ट नहीं हुआ। रात करीब 12 बजे बार-बार प्रयास करने के बाद कॉल लगा और बुकिंग हो पाई। हालांकि डिलीवरी कब तक होगी, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई। सप्लाई कम आने से बढ़ी परेशानी लोगों का आरोप है कि समय रहते पर्याप्त सिलेंडर की आपूर्ति होती तो उन्हें इतनी परेशानी नहीं उठानी पड़ती। वहीं एजेंसी संचालकों का कहना है कि सप्लाई कम आने की वजह से कुछ दिनों से दिक्कत हो रही है, हालांकि स्थिति को जल्द सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिलेंडर के लिए गैस एजेंसियों पर लंबी कतार:वाराणसी में लोग बोले- घर में खत्म हो गई गैस, सर्वर डाउन होने की वजह से नहीं हो रही बुकिंग
    Next Article
    गिल को क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड देगा BCCI:द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार मिलेगा; U-19 वर्ल्डकप जिताने वाले म्हात्रे भी सम्मानित होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment