Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में होली पर परिवहन निगम ने बढ़ाई 225 बसें:पिक पॉइंट और बस अड्डों पर अतिरिक्त कर्मचारियों किए तैनात

    4 hours ago

    1

    0

    आगरा में होली के त्योहार पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने विशेष तैयारी की है। क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि होली पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने से अधिक दबाव बढ़ जाता है, इसलिए जिन रूटों पर अधिक भीड़ रहती है, उन पर अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी। परिवहन निगम 225 बसें चलाएगा, जिनमें 100 बसें दिल्ली रूट पर, जयपुर और लखनऊ के लिए 50-50 बसें और 25 बसें कानपुर के लिए लगेंगी। इसके अलावा अन्य रूटों पर चलने वाली बसों के 25 प्रतिशत फेरे बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस अतिरिक्त सेवा के लिए रीजन की बसों का ही इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही पिक पॉइंट और बस अड्डों पर अतिरिक्त कर्मचारियों को भी तैनात किया जाएगा, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। परिवहन निगम का कहना है कि होली के त्योहार पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। बसों की नियमित जांच की जाएगी और ड्राइवरों को विशेष निर्देश दिए जाएंगे। यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और बस अड्डों पर समय से पहुंचें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। परिवहन निगम का कहना है कि वह यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जरूरी काम निपटा ले, इन शहर में नहीं रहेगी बिजली:नए उपकेंद्र के निर्माण से सुबह 9 से शाम 4 बजे तक आपूर्ति रहेगी बाधित
    Next Article
    Ind vs Pak: ‘मीमर का खौफ नहीं, फोन मत खोलना…’; मुनव्वर फारूकी ने पाकिस्तान को जमकर किया रोस्ट, पूछा- प्रैक्टिस नहीं करते क्या?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment