Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में महिला ने वीडियो बनाकर सुसाइड किया:कहा-मैं जीना नहीं चाहती, पति-ससुराल वालों ने परेशान किया; इलाज के दौरान मौत

    20 hours ago

    1

    0

    आगरा में एक महिला गले में फंदा लगाकर लटक गई। उसके पहले उसने मोबाइल से गले में फंदा कसने का वीडियो बनाया। पति और ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। उसके बाद लटक गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति और सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शनिवार की है। महिला की मौत सोमवार की सुबह हुई है। मामला ताजगंज इलाके का है। वीडियो देखकर दरवाजा खोला तो लटकी मिली, अस्पताल में मौत घटना शनिवार सुबह लगभग 11 बजे की है। सिद्धार्थ नगर निवासी 28 वर्ष की प्रियंका पत्नी अभिपाल ने कमरा बंद करके अपने दुपट्टे से गले में फंदा कस लिया। उसके पहले उसने करीब डेढ़ मिनट का वीडियो बनाया। वीडियो में प्रियंका ने कहा कि मेरी मौत का इंसाफ मिले। वीडियो बनाकर उसने उसे पति अभिपाल और मायके वालों को भेज दिया। पति ने वीडियो देखने के बाद परिजन और पड़ोस में रहने वालों को सूचना दी। उन्होंने किसी तरह दरवाजे का खोला तो प्रियंका को छत में लगे पंखे से लटका पाया। नीचे उतारकर शहीद नगर स्थित पार्थ सारथी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान सोमवार की सुबह प्रियंका की मौत हो गई। 5 साल पहले शादी हुई, दो बच्चे हैं बाह के बिजौली निवासी प्रियंका के भाई राजेंद्र सिंह ने बताया कि बहन की शादी वर्ष 2021 में हुई थी। शादी के दिन से ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर परेशान कर रहे थे। सास-ससुर के उकसाने पर पति आए दिन मारपीट करता था। बेटी की गृहस्थी बसाने के लिए कई बार पंचायत के बाद उसे ससुराल भेजा। प्रियंका तीन और एक वर्ष के बेटे हैं। इसके बावजूद पति और ससुराल वालों के रवैये में बदलाव नहीं आया। इंस्पेक्टर ताजगंज नीरज शर्मा ने बताया कि आरोपित पति और सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में कहा- मैं जीना नहीं चाहती, यह मेरा आखिरी दिन है करीब डेढ़ मिनट के वीडियो में प्रियंका ने कहा, ‘अब मैं बिल्कुल नहीं जी सकती। आज के बाद मैं बिल्कुल नही बचूंगी। यह मेरा आखिरी दिन है। मुझे नहीं पता कि मेरे बाद मेरे बच्चों का क्या होगा। मुझे शादी करके इस घर में लेकर आए, यह लोग ऐसे समझते हैं कि जैसे पता नहीं कौन से कीडे-मकोड़े को उठा लाए हैं। मैं अपने पति और सास-ससुर के चलते फांसी लगा रही हूं। मैं चाहती हूं मेरी मौत को इंसाफ मिले।’
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 4.5 लाख रूपए की ठगी:जेल भेजने की धमकी देकर मुंह बंद रखने के लिए किया मजबूर, FIR दर्ज
    Next Article
    महिला आयोग सदस्या अंजू प्रजापति फतेहपुर दौरे पर:आज जनसुनवाई, कल हथगाम में महिला चौपाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment