Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 4.5 लाख रूपए की ठगी:जेल भेजने की धमकी देकर मुंह बंद रखने के लिए किया मजबूर, FIR दर्ज

    18 hours ago

    1

    0

    मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में महिला को डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगों ने 4.15 लाख रूपए ऐंठ लिए। महिला की तरफ से नौचंदी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामला नौचंदी थाना क्षेत्र के जय देवी नगर का है। यहां एक महिला दो बेटियों के साथ रहती है। पति की मृत्यु हो चुकी है। 19 तारीख़ को सोशल मीडिया पर उसे एक मैसेज आया। वह मैसेज साहिल किंग 124 नाम की आईडी से था। महिला ने उस आईडी से आए सवालों के जवाब दे दिए। इसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई और बातचीत होने लगी। महिला को गिफ्ट भेजने का दिया झांसा पुलिस की माने तो लगभग रोज ही महिला की उस युवक से काफी देर बातचीत पहले मैसेज और फिर मोबाइल के जरिये होने लगी थी। विदेश में होने की बात कहकर युवक महिला को प्रभावित करने लगा। दौरान उसने महिला को विदेश से गिफ्ट भेजने की बात कही। महिला भी उसके झांसे में आ गई। गिफ्ट के जरिए फैलाया गया जाल 21 जुलाई को महिला को फिर कॉल आई। युवक ने बताया कि उसने एक गिफ्ट भेजा है। उसी शाम एक व्हाट्सएप कॉल आई। वह कॉल डिलीवरी बॉय की थी जिसने बताया कि गिफ्ट आ चुका है लेकिन उसमें विदेशी करेंसी भी है जिसे रिलीज करने के लिए 8000 रूपए जमा करने होंगे। रुपए देने से मना करने पर धमकाया महिला ने 8000 रूपए देने से मना कर दिया। इसके बाद महिला के मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से कॉल आनी शुरू हो गई। एक कालर ने खुद को कस्टम का अधिकारी बताया और कहा कि विदेशी करेंसी होने के कारण वह उसे गिरफ्तार करा देगा। महिला पर तरह-तरह से दबाव बनाने लगा। उसने जेल भेजने की धमकी देकर महिला से 6 बार में 1.45 लाख रूपए खाते में ट्रांसफर करा लिए। धमकी देकर चुप रहने के लिए किया मजबूर कई दिन तक महिला ने इस घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। एक दिन महिला को शक हुआ तो वह सीधे नौचंदी थाने पहुंच गई। उसने पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने छानबीन के बाद महिला को साइबर ठगी होने की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस ने कुछ अकाउंट ट्रेस किए हैं। बताया जाता है की रकम एक खाते से कई खातों में ट्रांसफर हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एसपी सरवणन टी. ने गौरीगंज पुलिस लाइन का किया निरीक्षण:देर रात सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देश
    Next Article
    आगरा में महिला ने वीडियो बनाकर सुसाइड किया:कहा-मैं जीना नहीं चाहती, पति-ससुराल वालों ने परेशान किया; इलाज के दौरान मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment