Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में नाले के ऊपर बनी दुकानों पर चला हथौड़ा:सुभाष बाजार में 3 अवैध दुकानों को किया जा रहा ध्वस्त

    34 minutes ago

    1

    0

    आगरा में सुभाष मार्केट में नाले के ऊपर और किनारे बनी दुकानों को ढहाना शुरू कर दिया है। नगर निगम की टीम ने बुधवार दोपहर को इन्हें ध्वस्त करना शुरू कर दिया। ध्वस्तीकरण कार्रवाई स्थल के आसपास बैरीकेडिंग कर दी गई है। सुरक्षा के लिए नगर निगम की टास्क फोर्स और पुलिस बल मौजूद है। नाले के ऊपर बनी दुकान संख्या 5, 6 और 7 को ध्वस्त किया जा रहा है। पिछले महीने बारिश के दौरान एक दुकान के नाले में समा गई थी, जिसमें गंगा देवी नाम की महिला की मौत हो गई थी। मुख्य अभियंता अरविंद श्रीवास्तव ने बताया, दुकान संख्या 5, 6 और 7 पर ज्ञान चंद, कुलदीप और कमलजीत काबिज थे। इन दुकानदारों को पहले ही नोटिस दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि नाले के ऊपर बनी दुकान संख्या 4 पहले ही नाले में गिर चुकी है। ऐसे में नाले के ऊपर बनी शेष दुकानों को भी हटाया जाना जरूरी है, ताकि बारिश के दौरान किसी अन्य हादसे की आशंका न रहे। 7 दुकानदारों को जारी हो चुके हैं नोटिस सहायक नगर आयुक्त एवं प्रभारी संपत्ति श्रद्धा पांडेय ने बताया, नाले के ऊपर और किनारे स्थित सभी 7 दुकानदारों को दुकानें खाली करने के लिए नोटिस जारी किए जा चुके हैं। नाले के ऊपर स्थित दुकानों को खाली कराया जा चुका है। वहीं नाले के किनारे स्थित दुकान संख्या 1, 2, 3 और 8 को भी खाली कराने की कार्रवाई चल रही है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, नाले के ऊपर और किनारे बनी दुकानों के कारण बारिश के दौरान जल निकासी प्रभावित होने के साथ-साथ आसपास के लोगों की सुरक्षा को भी खतरा बना रहता है। गंगा देवी की मौत के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए निगम प्रशासन ने इन दुकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में बारिश से बदला मौसम:9 डिग्री की गिरावट से पारा 27 डिग्री पर पहुंचा, उमस भरी गर्मी से राहत
    Next Article
    बलरामपुर में राप्ती का जलस्तर सामान्य:बाढ़ की आशंका में प्रशासन अलर्ट, 32 बाढ़ चौकियां तैयार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment