Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में राप्ती का जलस्तर सामान्य:बाढ़ की आशंका में प्रशासन अलर्ट, 32 बाढ़ चौकियां तैयार

    35 minutes ago

    1

    0

    बलरामपुर जिले में राप्ती नदी का जलस्तर अभी सामान्य है, लेकिन बाढ़ और जलभराव की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। 2 सितंबर की सुबह 8 बजे राप्ती नदी का जलस्तर 102.700 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो खतरे के निशान से 1.92 मीटर नीचे है। जिले में 3.2 मिमी बारिश भी दर्ज की गई है। जलस्तर सामान्य होने के बावजूद प्रशासन ने किसी भी इमरजेंसी से निपटने के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीएम के निर्देश पर राप्ती नदी, पहाड़ी नालों, तटबंधों और संवेदनशील इलाकों की लगातार निगरानी हो रही है। संभावित बाढ़ की स्थिति में राहत और बचाव के काम तेजी से करने के लिए जिले में 32 बाढ़ चौकियां, 19 बाढ़ शरणालय और 32 मेडिकल टीमें तैयार हैं। संबंधित विभागों को जरूरी संसाधनों के साथ सतर्क रहने और संवेदनशील इलाकों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व, सिंचाई, स्वास्थ्य, पशुपालन और पंचायती राज विभाग समेत अन्य संबंधित विभाग आपस में तालमेल बनाकर हालात पर नजर रख रहे हैं। प्रशासन ने साफ निर्देश दिए हैं कि राप्ती नदी या पहाड़ी नालों के जलस्तर में अचानक बढ़ने या किसी इलाके में पानी भरने की सूचना मिलते ही संबंधित टीमें बिना देर किए मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव का काम करें। राप्ती का जलस्तर अभी खतरे के निशान से नीचे होने से जिले में फिलहाल स्थिति सामान्य है। हालांकि, बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाले पानी के चलते जलस्तर में अचानक बदलाव की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने निगरानी सिस्टम को एक्टिव रखा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में नाले के ऊपर बनी दुकानों पर चला हथौड़ा:सुभाष बाजार में 3 अवैध दुकानों को किया जा रहा ध्वस्त
    Next Article
    फतेहपुर में उफान पर गंगा नदी:कटरी के 12 से ज्यादा गांवों में सैकड़ों बीघा फसलें डूबीं, किसान चिंतित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment