Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Lucknow में सड़क धंसने से 2 बाइक सवार घायल, Kanpur में भी ढहा नाला

    4 hours from now

    1

    0

    लखनऊ/कानपुर, दो सितंबर उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सदस्य दिनेश शर्मा के लखनऊ स्थित आवास के बाहर बुधवार को सड़क का एक हिस्सा धंस जाने से दो लोग घायल हो गए। ऐसी ही एक घटना मंगलवार को कानपुर में भी हुई थी, जहां भारी बारिश के बीच एक ढका हुआ नाला धंस गया था। यह घटना लखनऊ विश्वविद्यालय मार्ग पर हुई, जहां सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया और कई फुट गहरा गड्ढा बन गया।दोपहिया वाहन पर सवार दो राहगीर गड्ढे में गिर गए और घायल हो गए। घायलों के भाई अभय प्रजापति ने ‘पीटीआई वीडियो’ को बताया, ‘‘मेरे भाई कैसरबाग की ओर से आ रहे थे, तभी उनकी मोटरसाइकिल सड़क के धंसे हुए हिस्से में गिर गई। वे दोनों अस्पताल में भर्ती हैं।’’ सूचना मिलते ही पुलिस और लखनऊ नगर निगम (एलएमसी) के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा किसी और दुर्घटना को रोकने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी।घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, सड़क धंसने की वजह भूमिगत पाइपलाइन या जल निकासी व्यवस्था में रिसाव हो सकता है। धंसी हुई सड़क की मरम्मत का काम जारी है।एक अधिकारी ने कहा कि कानपुर में, हर्ष नगर इलाके में मंगलवार को भारी बारिश के बीच एक ढके हुए नाले की दीवार ढह गयी, जिससे लगभग 25 फुट लंबा और 10 फुट गहरा गड्ढा हो गया और सड़क का बमुश्किल दो फीट हिस्सा बचा रह गया। ब्रह्म नगर-ईदगाह रोड पर नाला पहली बार एक सप्ताह पहले ढह गया था। ताजा भूस्खलन से निवासियों में दहशत फैल गई और जल विभाग को आसपास बैरिकेडिंग मजबूत करने के लिए मजबूर होना पड़ा।कानपुर नगर निगम (केएमसी) की टीम द्वारा सड़क की मरम्मत का काम जारी है। सहायक अभियंता (जल) रवि प्रताप सिंह ने कहा, बारिश के कारण मिट्टी गीली हो गई और मजदूर दिन में गड्ढे में नहीं उतर सके। लोहे की शटरिंग का काम शाम को शुरू किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    AIMIM छोड़ Congress में आए Asim Waqar, बोले- ओवैसी की पार्टी असल में BJP को फ़ायदा पहुँचाती है
    Next Article
    कश्मीर में सड़क पर सियासी जंग! रोजगार को मुद्दा बनाकर BJP ने किया वार, राज्य का दर्जा बना NC का हथियार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment