Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Full Network होने के बावजूद क्यों होती है Call Drop? जानिए इसके पीछे का Technical Reason

    3 hours from now

    1

    0

    अक्सर नेटवर्क पूरे होने के बाद भी फोन में कॉल अचानक से कट जाती है। फिर लोग सोचते हैं कि सिग्नल फुल हैं, तो कॉलिंग भी बेहतर हो सकती है। हालांकि, ऐसा बिल्कुल नहीं है, फोन में दिखने वाले नेटवर्क बार मुख्य रुप से फोन तक पहुंच रहे सिग्नल की पावर बताते हैं, जबकि कॉल की क्वालिटी कई दूसरी तकनीकी चीजों पर निर्भर करती है।पूरे नेटवर्क होने के बाद भी कट जाती है कॉल?नेटवर्क कंजेशन हो सकता है बड़ी वजह -कॉल ड्रॉप की सबसे बड़ी समस्या है कि नेटवर्क कंजेशन। यदि किसी एरिया में एक ही समय पर बहुत ज्यादा लोग मोबाइल नेटवर्क या कॉलिंग का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो टावर पर दबाव बढ़ सकता है। - इस परिस्थिति में फोन पर सिग्नल फुल दिखाई देते हैं, लेकिन नेटवर्क पर ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण कॉल अचानक डिस्कनेक्ट हो जाती है।एक टावर से दूसरे टावर पर स्विच होने से भी समस्या - जब आप फोन वॉक करते हुए इस्तेमाल करते हैं, तो वह लगातार अलग-अलग मोबाइल टावर या नेटवर्क बैंड से कनेक्ट हो जाता है।  - सफर के दौरान फोन को एक टावर से दूसरे टावर पर हैंडओवर करना पड़ता है। यदि यह प्रक्रिया अच्छे न हुई हो, तो चल रही कॉल ड्रॉप हो जाती है। - यह कारण है कि यात्रा करते समय या तेज गति से चलते हुए कॉल कटने की समस्या अधिक देखने को मिलती है।  - आज के स्मार्टफोन में 5G,4G और दूसरे नेटवर्क के बीच स्विचिंग होती रहती है। यदि फोन लगातार नेटवर्क बदल रहा है या 5G से 4G पर स्विच करते समय कनेक्शन में समस्या आती है, तो इसका असर कॉल पर पड़ता है। - वहीं, VoLTE और वाई-फाई कॉलिंग जैसी सुविधाएं में भी कभी-कभी कॉल ड्रॉप की समस्या देखने को मिलती है। वाई-फाई कॉलिंग के दौरान इंटरनेट कनेक्शन अचानक कमजोर होने पर कॉल प्रभावित होती है।पुराना सॉफ्टवेयर भी हो सकता है जिम्मेदारकई बार समस्या नेटवर्क में नहीं बल्कि फोन की तरफ भी होती है। पुराना सॉफ्टवेयर, नेटवर्क सेटिंग्स में गड़बड़ी या सिम कार्ड की समस्या कॉल ड्रॉप का कारण बन रहा है। अगर आपके नेटवर्क ठीक होने के बावजूद बार-बार कॉल कट रही है, तो फोन की सेटिंग्स और सॉफ्टवेयर को भी जांचना जरुरी है।कॉल ड्रॉप की समस्या कैसे करें ठीक?फोन को रीस्टार्ट करेंसबसे पहले अपने फोन को रीस्टार्ट करें। इससे फोन का नेटवर्क कनेक्शन दोबारा स्थापित हो जाता है और कई छोटी नेटवर्क समस्याएं ठीक हो सकती हैं। एयरप्लेन मोड ऑन-ऑफ करें फोन में एयरप्लेन मोड कुछ सेकंड के लिए ऑन करें और फिर इसे ऑफ कर दें। ऐसा करने से मोबाइल नेटवर्क दोबारा कनेक्ट हो जाता है। सॉफ्टवेयर अपडेट चेक करेंफोन में उपलब्ध सॉफ्टवेयर अपडेट समय-समय पर चेक करते रहे हैं। इसके अलावा, आपके फोन में करियर सेटिंग्स अपडेट का विकल्प उपलब्ध है, तो जांच जरुरी है।नेटवर्क सेटिंग्स रीसेट करेंयदि लगातार समस्या बनीं हुई है, तो नेटवर्क सेटिंग्स रीसेट करने का ऑप्शन ट्राई कर सकते हैं। इससे नेटवर्क संबंधित जुड़ी गलत या खराब सेंटिंग्स दोबारा डिफॉल्ट स्थिति में आ सकती हैं। लेकिन नेटवर्क सेटिंग्स रीसेट करने से सेव किए गए वाई-फाई नेटवर्क और कुछ अन्य नेटवर्क संबंधी सेटिंग्स हट सकती हैं।बार-बार एक ही जगह पर कॉल-ड्रॉप हो तो? - यदि आपके फोन में नेटवर्क फुल है और इसके बावजूद एक ही जगह पर बार-बार कॉल कट रही है, तो समस्या मोबाइल ऑपरेटर के नेटवर्क से संबंधित हो सकती है।  - किसी भी स्थिति में फोन बार-बार बदलने या केवल नेटवर्क बार देखकर निष्कर्ष निकालने के बजाय अपने मोबाइल ऑपरेटर से नेटवर्क कवरेज या स्थानीय नेटवर्क समस्या के बारे में जानकारी लेना भी बेहतर है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Donald Trump ने ईरान को दी चेतावनी, जवाबी हमले पर और बड़ी सैन्य कार्रवाई की कही बात
    Next Article
    उत्तराखंड में भारी बारिश, 12 मौतें:बिहार में बाढ़ का खतरा; यूपी में गंगा एक्सप्रेसवे फिर धंसा, MP के चित्रकूट में 400 दुकानें डूबीं

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment